Know the history of World Water Day 2023 and significance of the day.

World Water Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस और क्या है इसके पीछे का इतिहास? 

Know the history of World Water Day 2023 and significance of the day.

Know the history of World Water Day 2023 and significance of the day.

World Water Day 2023: मछली जल की रानी है जीवन उसका पानी है। ये तो दुनिया का सच है कि जल बिना मछली क्या इंसान भी नहीं जी सकते है। जी हां, जल हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है जिसके बिना हमारी प्यास नहीं भुझ्ती है। दुनिया का 70 फीसदी हिस्सा पानी से घिरा हुआ है और इसमें 97 फीसदी पानी ऐसा है जो पीने लायक नहीं है। वहीं 3 फीसदी पानी पर पूरी दुनिया जीवित है। पानी के बिना जीवन की कल्पना करना अंसभवहै और इसके महत्व को समझते हुए हर साल 22 मार्च को वर्ल्ड वाटर डे सेलिब्रेट किया जाता है। विश्व जल दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के साथ-साथ इसके संरक्षण के प्रति भी जागरूक करना है। चलिए आपको बताते हैं कि विश्व जन दिवस का इतिहास, महत्व और साल 2023 में इसकी थीम क्या रखी गई है। 

How Much Water Is on Earth? - Earth How

यह भी पढ़े : Nowruz Google Doodle: आइए जानते है नवरोज या नॉरूज़ क्या है और इसे क्यों मनाया जाता है?

विश्व जल दिवस का इतिहास
ब्राजील के रियो डि जेनेरियो के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में साल 1992 में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई थी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह प्रस्ताव पारित स्वीकार कर लिया गया और साल 1993 में 22 मार्च को पहली बार ‘विश्व जल दिवस’ मनाया गया। इसके बाद से हर साल 22 मार्च को “विश्व जल दिवस” मनाया जाता है।

Earth's water is older than the Sun • Earth.com 

विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2030 तक पानी की मांग आपूर्ति से अधिक हो जाएगी और 2050 तक पानी की मांग विश्व स्तर पर 55% बढ़ जाएगी। घरेलू उपयोग में पानी का इस्तेमाल ज्यादा होता है और व्यवसाय में पानी की बर्बादी सबसे अधिक की जाती है। लोगों को पीने के लिए साफ और मीठा पानी नहीं मिल पाता जिसके कारण कई बीमारियां हो सकती हैं।

Luck or Design? Earth's Water-to-Landmass Ratio Essential for Life -  Reasons to Believe

विश्व जल दिवस 2023 का महत्व
पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। यह दिवस पानी के महत्व के बारे में लोगों में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। मानव स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा उत्पादन और कृषि जैसे कई चीज़ों के लिए पानी जरूरी है। जल एक सीमित संसाधन है और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इसका सही से उपयोग और जिम्मेदारी से प्रबंधन किया जाए। आज बढ़ती जनसंख्या और जागरूकता की कमी की वजह से देश और दुनिया के कई हिस्सों में पानी की कमी होती जा रही है। लोगों को दैनिक आवश्यकताओं के साथ ही पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा इसलिए जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना और ज्यादा जरूरी हो गया है। पानी का सोच समझकर इस्तेमाल करना, पानी की बर्बादी न करना यह हर एक विश्व के हर एक व्यक्ति का कर्त्तव्य है। 

Asteroids, not comets, gave Earth most of its water – Physics World