Kirron Kher Fake News Viral: चंडीगढ़ से BJP सांसद किरण खेर को लेकर फैली कुछ ऐसी खबर, ताजा जानकारी यहां पढ़िए

चंडीगढ़ से BJP सांसद किरण खेर को लेकर फैली कुछ ऐसी खबर, बॉलीवुड एक्ट्रेस की हेल्थ पर ताजा जानकारी यहां पढ़िए

Kirron Kher Fake News Viral

Kirron Kher Fake News Viral

Kirron Kher Fake News Viral : बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से BJP सांसद किरण खेर को लेकर एक गलत खबर फैलाई जा रही है| जिसको लेकर अब किरण खेर की ओर से एक बयान जारी किया गया है| दरअसल, शुक्रवार को किरण खेर की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि कुछ समाचार पोर्टलों पर उनकी हेल्थ को लेकर फर्जी खबरें चल रही हैं| इन खबरों में उनकी सेहत बेहद खराब होने की बात कही जा रही है|

किरण खेर की ओर जानकारी दी गई कि वह बिल्कुल ठीक हैं| वह किसी अस्पताल में भर्ती नहीं हैं| वह बस नियमित सेहत जांच (Regular Health Check-Up) के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल गई थीं। कोई भी समाचार पोर्टल या कोई भी न्यूज़ प्रसारण हाउस तथ्यों की जांच किए बिना गलत समाचार प्रकाशित न करे।

ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं किरण खेर

बतादें कि, किरण खेर मल्टीपल मायलोमा नामक एक घातक बीमारी से पीड़ित हैं| यह बीमारी एक तरह से ब्लड कैंसर ही होती है| इस बीमारी को लेकर किरण खेर का लगातार इलाज चल रहा है और उनमें सुधार भी है| इस बीमारी को लेकर किरण खेर की नियमित सेहत जांच चलती रहती है| किरण खेर का अधिकतर इलाज मुंबई से ही चल रहा है| आपको पता हो किरण खेर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की पत्नी हैं| दोनों की शादी 1985 में हुई थी।