Kirron Kher and CM Bhagwant Mann Video Viral: CM भगवंत मान के साथ वीडियो वायरल पर किरण खेर का बयान

किरण खेर और CM भगवंत मान का सोशल मीडिया पर ऐसा VIDEO हो गया वायरल, अब चंडीगढ़ की सांसद ने जारी किया बयान- यह सब आपत्तिजनक है

Kirron Kher and CM Bhagwant Mann Video Viral

Kirron Kher and CM Bhagwant Mann Video Viral

Kirron Kher and CM Bhagwant Mann Video Viral : बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से BJP सांसद किरण खेर व पंजाब के CM भगवंत मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है| सोशल मीडिया पर ये वीडियो सुर्खियों में है| जिसे देखो वही इस वीडियो को कोई नए उटपटांग कैप्शन और गानों के साथ शेयर कर रहा है| जहां यह सब देखते हुए अब सांसद किरण खेर ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है| किरण खेर ने इस बाबत एक बयान जारी किया है|

पहले वीडियो के बारे में जानिए

बतादें कि, सोशल मीडिया पर सांसद किरण खेर व पंजाब के CM भगवंत मान का जो वीडियो वायरल हो रहा है| वह पूरा वीडियो नहीं है बल्कि एक पूरे वीडियो का एक छोटी सा क्लिप है| इस वीडियो क्लिप में दिखता है कि एक जनसभा के दौरान सीएम भगवंत मान और किरण खेर साथ-साथ बैठे हुए हैं| इसी बीच सीएम मान उनसे कुछ बातें करते नजर आते हैं|

क्लिप में दिखता है कि सीएम मान के थोड़ी देर बातें करने के बाद किरण खेर अजब से एक्सप्रेशन देते हुए मुंह पर अचानक से मास्क लगाने लग जाती हैं और फिर सीएम मान की बातों को सुनती हैं| बस यही पूरा मामला है, जिसपर इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर उछाला जा रहा है| कहा जा रहा है कि सीएम मान ने पी रखी थी, उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी| जिसकी वजह से किरण खेर ने मास्क लगाया|

किरण खेर बोलीं- ऐसा कुछ नहीं... लोग आपत्तिजनक बातें बंद करें

वायरल हो रही वीडियो क्लिप को लेकर अपने बयान में किरण खेर का कहना है कि उन्होंने ऐसा कमज़ोर इम्युनिटी के चलते किया, न कि सीएम मान के बोलने को लेकर| किरण खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''एक सार्वजनिक सभा में पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का मुझसे बातें करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वीडियो देखना तब दुर्भाग्यपूर्ण है जब इसे लेकर यह कहा जा रहा है कि मैंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के चलते मुंह पर मास्क लगाया|''

किरण खेर ने आगे कहा- ''मेरे मास्क लगाने की वजह मेरी कमज़ोर इम्युनिटी है, जिसके चलते मैं ऐसा करती हूं। लोगों से अपील है कि वह सीएम मान के प्रति आपत्तिजनक अपमानजनक टिप्पणी न करें| भले ही भगवंत मान जी किसी और पार्टी के हैं लेकिन गरिमा उनकी भी है, उसका ध्यान रखा चाहिये| धन्यवाद!'' बतादें कि, किरण खेर ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं? उनकी सेहत ठीक नहीं रहती है|

Kirron Kher and CM Bhagwant Mann Video Viral
Kirron Kher and CM Bhagwant Mann Video Viral

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदले जाने के दौरान की है ये वीडियो

आपको बतादें कि, जो वीडियो क्लिप वायरल है वह हाल ही में 28 सितंबर को चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदले जाने के दौरान की है| 28 सितंबर को चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट किया जा रहा था| तब केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्र के अन्य लोग व पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के गृह मंत्री, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मौके पर पहुंचे हुए थे| जहाँ इसी बीच चंडीगढ़ से BJP सांसद किरण खेर ने भी शिरकत की थी|

यह पढ़ें - चंडीगढ़ से BJP सांसद किरण खेर को लेकर फैली कुछ ऐसी खबर, बॉलीवुड एक्ट्रेस की हेल्थ पर ताजा जानकारी यहां पढ़िए