Kharge's speech reflects Congress mentality: JP Nadda
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

खड़गे का भाषण कांग्रेसी मानसिकता का परिचायक : जेपी नड्डा

Kharge's speech reflects Congress mentality: JP Nadda

Kharge's speech reflects Congress mentality: JP Nadda

Kharge's speech reflects Congress mentality- नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए भाषण की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि खड़गे का भाषण कांग्रेसी मानसिकता का परिचायक है, जो जम्मू-कश्मीर को शेष भारत से कटा रहने देना चाहते थे।

जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "एक और दिन, कांग्रेस का एक और रत्‍न ! खड़गे उस कांग्रेसी मानसिकता को प्रदर्शित करते हैं, जो पार्टी चाहती थी कि जम्मू-कश्मीर शेष भारत से कटा रहे। उन्हें यह भी नहीं पता कि जिस अनुच्छेद की बात हो रही है, वह अनुच्छेद 370 है, 371 नहीं।"

नड्डा ने मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने को राष्ट्रीय गौरव का मुद्दा बताते हुए उन्होंने आगे कहा, "जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग रहेगा और अनुच्छेद 370 को हटाना राष्ट्रीय गौरव और भारत की एकता और अखंडता से बहुत जुड़ा हुआ है। कांग्रेस ऐसी भावनाओं को कभी नहीं समझेगी।"