Karnal Pitbull Dog Attack on Man Private Part

हरियाणा में पिटबुल कुत्ते का कहर; शख्स के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया, नोचने में जुटा तो कपड़ा ठूंसकर की बचने की कोशिश

Karnal Pitbull Dog Attack on Man Private Part

Karnal Pitbull Dog Attack on Man Private Part

Karnal Pitbull Dog Attack on Man Private Part: हरियाणा में पिटबुल कुत्ते लगातार लोगों को लहूलुहान करने में लगे हैं। खबर अब करनाल से है। जहां एक शख्स के प्राइवेट पार्ट पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। पिटबुल के हमले से शख्स के प्राइवेट पार्ट को काफी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित शख्स को लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। शख्स की हालत गंभीर है। इधर हमले के बाद लोगों ने पिटबुल कुत्ते की लाठी-डंडों से पिटाई कर उसे मार डाला है। लोगों में डर था कि यह आगे भी इसी तरह से नुकसान पहुंचाएगा। खासकर बच्चों के लिए घातक बनेगा और जान को खतरे में डालेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना करनाल के गांव बिजना में घटी है। पिटबुल ने जिस शख्स के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। उसका नाम करण है। बताया जाता है कि, करण अपने खेतों में कुछ काम के लिए पहुंचा हुआ था। इसी दौरान जब वह खेतों के पास खड़ी रीपर मशीन के नजदीक पहुंचा तो मशीन के नीचे पहले से बैठे पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। पिटबुल ने करण के सीधा प्राइवेट पार्ट पर हमला किया।

नोचने में जुटा तो कपड़ा ठूंसकर की बचने की कोशिश

बताते हैं कि, हमला करने के बाद जब पिटबुल प्राइवेट पार्ट को नोचने में जुट गया तो करण की हालत खराब हो गई। इस बीच उसने पिटबुल से अपना प्राइवेट पार्ट छुड़ाने की काफी कोशिश की लेकिन उसने नहीं छोड़ा। जिसके बाद पीड़ित करण ने पास पड़े कपड़े को जैसे-तैसे उठाकर पिटबुल के मुंह में ठूंसा ताकि उसका मुंह प्रॉपर बंद न हो पाए। बताया जाता है कि, कपडा ठूंसने और काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद करण ने अपने प्राइवेट पार्ट को पिटबुल से छुड़वाया। हालांकि, पिटबुल के छोड़ने तक करण की हालत गंभीर हो चुकी थी।

जानकारी होने पर लोग पहुंचे

इधर, करण पर पिटबुल के हमले की जानकारी मिली तो परिवार सहित गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और करण को घायल अवस्था में तुरंत घरौंडा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। लेकिन करण की गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।

खुला घूम रहा था पिटबुल, मालिक ने छोड़ दिया था

बताया जा रहा है कि, हमला करने वाला पिटबुल कुत्ता जिसके पास पला हुआ था उसने छोड़ दिया था। जिसके बाद पिटबुल गांव भर में खुला घूम रहा था। लोग पिटबुल से डर भी रहे थे कि कहीं ये किसी को काट न लें। फिलहाल, इस घटना के बाद अब पुलिस को सूचना दी गई है। ताकि कुत्ते के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 5 साल की बच्ची पर पिटबुल डॉग का खतरनाक हमला; गली में खेल रही थी, वो आया और नोचने लगा, राह चलते युवक ने जैसे-तैसे बचाई जान

 

यह भी पढ़ें- हरियाणा में पिटबुल कुत्ते का खून-खराबा! महिला का सिर अपने मुंह में रख लिया, इसके बाद की तस्वीर जिसने भी देखी, वह कांप गया

 

यह भी पढ़ें- पालतू कुत्तों को कौन लगा रहा 'खूनी लत': अब लिफ्ट में Zomato के Delivery Boy का प्राइवेट पार्ट काटा, यह VIDEO डरा देगा