हरियाणा में पिटबुल कुत्ते का खून-खराबा! महिला का सिर अपने मुंह में रख लिया, इसके बाद की तस्वीर जिसने भी देखी, वह कांप गया

हरियाणा में पिटबुल कुत्ते का खून-खराबा! महिला का सिर अपने मुंह में रख लिया, इसके बाद की तस्वीर जिसने भी देखी, वह कांप गया

Pitbull Attack on Woman in Gurugram

Pitbull Attack on Woman in Gurugram

Pitbull Attack on Woman in Gurugram : कुत्तों की नानाप्रकार की प्रजातियां हैं| जहां कुछ प्रजाति ऐसी भी हैं कि वह बेहद ही आक्रामक हैं| किसी इंसान को मारकर ही दम ले सकती हैं| इन्हीं प्रजाति में एक है पिटबुल प्रजाति| पिटबुल कुत्ता बेहद खतरनाक होता है| आपने अबतक इसी कुत्ते द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाने के बारे में ज्यादा सुना होगा| बतादें कि, यह ऐसा कुत्ता है जो अपने आक्रामक स्वाभाव में ही रहता है| इसकी आक्रामकता ऐसी है कि यह किसी इंसान को नोच-नोचकर खा जाए| अबतक ऐसे कई हादसे हो भी चुके हैं लेकिन लोग फिर भी ऐसे कुत्ते पालना बंद नहीं करते| अब यह हरियाणा के गुरुग्राम की ही खबर देख लो| कैसे एक महिला के लिए पिटबुल कुत्ता जानलेवा बन गया|

मिली जानकारी के अनुसार, मामला गुरुग्राम के सिविल लाइंस क्षेत्र का है| जहां एक घर में पले पिटबुल कुत्ते ने एक महिला पर हमला करके उसके सिर को अपने मुंह में रख लिया| बताते हैं कि, पिटबुल ने महिला का सिर बड़ी भयंकर तरीके से अपने जबड़े में जकड़ रखा था| महिला ने छूटने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह पिटबुल से अपने-आप को बचा नहीं पाई| इस दौरान आस-पास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को किसी तरह से पिटबुल से छुड़ाया| हालांकि, जबतक महिला पिटबुल के चंगुल से छूटती तबतक उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी थी| पिटबुल अपने नुकीले दांतों से महिला के सिर को काफी नुकसान पहुंचा चुका था| महिला खून से सरोबोर हो चुकी थी| महिला को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया| जहां उसका इलाज शुरू हुआ| महिला की हालत गंभीर बताई जाती है|

काम पर निकली थी महिला

बताया जाता है कि, पीड़ित महिला काम के लिए अपने घर से अकेले निकली थी| लेकिन इसी बीच पास के एक घर में पला पिटबुल बाहर निकल आया और सीधा उसीपर हमला कर दिया| फिलहाल, इस घटना से आस-पास से लोगों में बड़ा रोष है| वह कुत्ते के मालिक का विरोध कर रहे है| लोगों का कहना है कि पिटबुल कुत्ता पालना ही नहीं चाहिए था| इधर, पिटबुल कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 289, 338 के तहत मामला दर्ज हुआ है|

लखनऊ का मामला ध्यान है

ध्यान रहे कि, हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया था| यहां पिटबुल कुत्ते ने अपनी बुजुर्ग मालकिन को नोच-नोचकर मार डाला था| इस घटना के बाद पिटबुल कुत्ते को 14 दिन की हिरासत में अकेला रखा गया था|