Kapil Dev Kidnap Video Viral| कपिल देव किडनैप हुए हैं क्या? सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, गौतम गंभीर ने कही ये बात
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव किडनैप? हाथ बंधे, मुंह पर पट्टी, जबरन ले जा रहे लोग, सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, गौतम गंभीर ने ठीक होने की उम्मीद जताई

Kapil Dev Kidnap Video Viral

Kapil Dev Kidnap Video First World Cup Winning Captain

Kapil Dev Kidnap Video Viral: साल 1983 में भारत को पहली बार वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव क्या किसी बड़ी मुश्किल में हैं? दरअसल, कपिल देव का हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनकी किडनैपिंग हो रही है। कपिल देव के दोनों हाथ बांध रखे गए हैं। साथ ही वह कुछ बोल न पाए। इसके लिए उनके मुंह पर कपड़े की पट्टी भी बांधी गई है। वहीं दो लोग कपिल देव को जबरन धकियाते हुए अपने साथ ले जा रहे हैं। इस दौरान कपिल देव के हावभाव में खौफ और डर का आलम साफ दिख रहा है।

गौतम गंभीर ने शेयर किया वीडियो

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी कपिल देव के इस वीडियो को ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। गौतम गंभीर ने किडनैप होते कपिल देव का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- क्या किसी और को भी यह क्लिप मिला है? आशा है कि यह वास्तव में कपिल देव नहीं हैं और कपिल पाजी ठीक हैं! वहीं गौतम गंभीर के इस रिएक्शन पर तमाम लोगों का तो हो-हल्ला मच गया है लेकिन दूसरी ओर कपिल देव की तरफ से अब तक कोई कमेंट नहीं आया है. उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। जबकि गौतम गंभीर ने वीडियो के साथ उनकी आईडी को टैग किया है।

शूटिंग का हिस्सा माना जा रहा वीडियो

कपिल देव के इस वीडियो को लेकर बवाल तो मच गया है लेकिन साथ ही यह माना जा रहा है कि, यह वीडियो किसी फिल्म या विज्ञापन की शूटिंग का हिस्सा है। हालांकि अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। लोग कह रहे हैं कि, अगर किसी विज्ञापन की शूटिंग के लिए यह कपिल देव का यह वीडियो शूट किया गया है तो यह सही नहीं। लोगों ने इसकी आलोचना की है।

कपिल देव का वीडियो