Kangra police arrested 3 people with chitta in two separate cases, case registered under NDPS Act.
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कांगड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ 3 लोगों को दबोचा, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Kangra police arrested 3 people with chitta in two separate cases, case registered under NDPS Act.

Kangra police arrested 3 people with chitta in two separate cases, case registered under NDPS Act.

कांगड़ा:कांगड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ 3 लोगों को दबोचा है। गगल पुलिस थाना के तहत चिट्टे के साथ 2 लोग पकड़ाए हैं, वहीं थाना रक्कड़ के तहत चिट्टा ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामले की पुष्टि करते हुए जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गगल पुलिस थाना के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना गगल के अन्तर्गत 2 व्यक्तियों को 104.22 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसमें एक आरोपी का नाम टोनी पुत्र मोहन निवासी मुरादपुर तहसील जिला तरनतारन पंजाब एवं दूसरा अजय कुमार उर्फ अतुल पुत्र राकेश कुमार ग्राम गुहरा पो मतलाहड़ तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश शामिल है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गगल में अभियोग संख्या 90/23 NDPS एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है।