Kangana also willing to contest elections, father confirmed

Chandigarh: कांगना भी चुनाव लडऩे की इच्छुक, पिता ने की पुष्टि

Kangana also willing to contest elections, father confirmed

Kangana also willing to contest elections, father confirmed

Kangana also willing to contest elections, father confirmed- चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आगामी लोकसभा चुनाव के दंगल में उतरेंगी। कहां से उतरेंगी यह तो तय नहीं हुआ है लेकिन ऐसी चर्चाएं हैं कि उन्हें चंडीगढ़ से चुनाव के रण में उतारा जा सकता है। उनके पिता अमरदीप रनौत ने इस बात की पुष्टि तो कर दी कि उन्हें किस सीट से टिकट दिया जाएगा,इसका फैसला पार्टी करेगी। दो दिन पहले अभिनेत्री कंगना ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके कुल्लू स्थित घर पर मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले कंगना के चंडीगढ़ से चुनाव लडऩे की चर्चा शुरू हुई थी।

उन्हें यहां से भाजपा का अगला उम्मीदवार बताया जा रहा था। हालांकि खुद कंगना ने सोशल मीडिया पर इन अटकलों को विराम दिया था और इसे अफवाह बताया था। कंगना मूल रूप से हिमाचल के मंडी जिले की रहने वाली हैं और उन्होंने कल्लू जिले के मनाली में अपना घर बनाया है। ये दोनों जिले मंडी संसदीय क्षेत्र में आते हैं। इसलिए कंगना के मंडी सीट से चुनाव लडऩे की चर्चाएं हैं। इधर मंडी से मंडी से मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर हैं।

संभवत: वहीं इस सीट से दोबारा प्रत्याशी घोषित किए जाते हैं। अगर कंगना मंडी सीट से उतरती है। तो अनुराग ठाकुर बन सकते हैं चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी। ऐसी भी चर्चाएं चल रही हैं। अब देखना है कि पार्टी चंडीगढ़ से किस प्रत्याशी को मैदान में उतारती है।

 

ये भी पढ़ें...

Chandigarh: टिकट की आकांक्षाओं के साथ बढ़ी खेमेबाजी- खुद मुखत्यार होने लगे भाजपा के नेता