Kalka-Shimla Highway Landslide| हिमाचल से डराने वाला वीडियो| कालका-शिमला हाईवे पर भयानक लैंडस्लाइड| कुछ दूरी से बाल-बाल बची कार

तेजी से उछलते हुए आया पहाड़ का टुकड़ा... हिमाचल से डराने वाला मंजर, कालका-शिमला हाईवे पर भयानक लैंडस्लाइड का VIDEO देखिए

Kalka-Shimla Highway Landslide

Kalka-Shimla Highway Landslide

Kalka-Shimla Highway Landslide: आजकल बारिश के दिनों में लैंडस्‍लाइड की घटनाएं खूब बढ़ गईं हैं। हिमाचल-उत्तराखंड में जगह-जगह पहाड़ टूट रहे हैं। जिससे रास्तों को नुकसान पहुंच रहा है। रास्ते जाम हो रहे हैं। कई बार तो वाहन भी  पहाड़ी मलबे की चपेट में आ जाते हैं। जिसमें लोगों को भी हानि पहुंचती है। वहीं अब हिमाचल से लैंडस्‍लाइड का एक ताजा वीडियो सामने आया है। जो कि डराने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो कालका-शिमला नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। यहां हाईवे किनारे मौजूद पहाड़ का एक हिस्सा अचानक दरक गया और इसके बाद फिर पहाड़ी मलबा भरभराकर सड़क पर आ गिरा। इस दौरान मलबे के साथ पहाड़ के कई छोटे-बड़े टुकड़े भी गिरे जो कि हवा में तेजी से उछलते हुए सड़क पर फैल गए। वहीं इस दौरान पहाड़ का एक बड़ा टुकड़ा एक कार को अपनी चपेट में लेकर जानी नुकसान भी कर सकता था। मगर चमत्कारिक तरीके से कार का बचाव हो गया। पहाड़ का टुकड़ा पलक झपकने की देरी से कार के बोनट के नजदीक से निकल गया।

वीडियो में क्या दिखता है?

वीडियो में आप देखेंगे कि, हाईवे पर गाड़ियों का आवागमन चालू है। इसी दौरान अचानक से पहाड़ का हिस्सा दरक जाता है। जिसके बाद पहाड़ का मलबा नीचे गिरने लगता है। वहीं मलबा सड़क पर गिर ही रहा होता है कि एक कार आगे की ओर चली आ रही होती है। कार जैसे ही मलबे के नजदीक पहुंचती है तो इसी बीच पहाड़ का एक बड़ा टुकड़ा जो मलबे के साथ ऊपर से आकर गिरता है वह उछलते हुए कार की तरफ बढ़ जाता है लेकिन कुछ ही दूरी और देरी से कार सेफ बच जाती है।

वीडियो देखें

 

यह भी देखें- बेहद भयानक! रूह कांप जाएगी; हाईवे पर रुकी हुईं थी गाड़ियां, पहाड़ पर लैंडस्‍लाइड हुआ, देखें फिर चट्टाननुमा टुकड़ों ने कारों को कैसे कुचला?