BJP in Assam: हरियाणा CM सैनी असम में सह-पर्यवेक्षक नियुक्त; CM के चुनाव के लिए JP नड्डा के साथ विधायक दल की बैठक करेंगे

हरियाणा CM सैनी असम में सह-पर्यवेक्षक नियुक्त; CM के चुनाव के लिए JP नड्डा के साथ विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे

JP Nadda And CM Saini Observer For Assam New CM Final News Latest

JP Nadda And CM Saini Observer For Assam New CM Final News Latest

BJP Wins in Assam: पश्चिम बंगाल और असम में बड़ी जीत के बाद अब बीजेपी ने सरकार के गठन की तैयारी तेज कर दी है। दोनों राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। जहां पश्चिम बंगाल के नए सीएम के चुनाव के लिए खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिम्मेदारी संभाली है तो वहीं असम के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि साथ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

जेपी नड्डा और सीएम सैनी की अध्यक्षता में असम बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी और असम के नए सीएम का चुनाव किया जाएगा। हालांकि यह पहले से ही तय माना जा रहा है कि हिमंत बिस्वा सरमा ही एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री बनेंगे। क्योंकि असम की जीत में हिमंत बिस्वा सरमा की एक बड़ी भूमिका रही है और वह बीजेपी और अमित शाह के भरोसेदार भी हैं। लेकिन ये भी है की बीजेपी सरप्राइज देने के लिए भी जानी जाती है।

JP Nadda And CM Saini Observer For Assam New CM Final News Latest

असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा,"असम के भाजपा विधायक दल के नेता को चुनने के लिए हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे वरिष्ठ नेता भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी सह-पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया और उनके सुविधा के अनुसार असम में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी और उसमें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसमें थोड़ा समय का इंतजार करना पड़ेगा।''

असम में बीजेपी ने 82 सीटें जीतीं

असम चुनाव में इस बार बीजेपी ने काँग्रेस को 19 सीटों पर समेटते हुए 82 सीटों पर जीत हासिल की है। असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं और किसी भी पार्टी को बहुमत से सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है। बता दें कि असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही सीधी टक्कर थी। हालांकि यह पहले ही माना जा रहा था कि असम में बीजेपी को कमजोर करना मुश्किल है। कांग्रेस के पूरे ज़ोर के बाद भी असम में बीजेपी का वर्चस्व बरकरार रहा और एक बार फिर असम में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

गौरव गोगोई ने असम हारने की जिम्मेदारी ली

इधर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने असम हारने की जिम्मेदारी ली है। गौरव गोगोई ने कहा, "कप्तान होने के नाते, मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, जितेंद्र सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं मानता हूं हमें उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं। लेकिन हम विधानसभा के अंदर और बाहर असम के विकास के लिए अपने सुझाव देंगे। हम हमेशा असम के आम लोगों के साथ खड़े रहेंगे। हम लोगों का बहुमत मानते हैं। हम उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें वोट दिया और हमारा सपोर्ट किया।''