Johannesburg Building Fire| दक्षिण अफ्रीका की बिल्डिंग में आग का भयानक तांडव; 63 लोगों की मौत, कई बुरी तरह झुलसे
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

दक्षिण अफ्रीका में आग का भयानक तांडव; जलने लगी बिल्डिंग, 63 लोगों की मौत, कई बुरी तरह झुलसे, हाहाकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन

Johannesburg Building Fire More Than 60 Killed

Johannesburg Building Fire More Than 60 Killed

Johannesburg Building Fire: दक्षिण अफ्रीका में एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एकसाथ कई सारी जिंदगियां तबाह हो गईं हैं। हाहाकर मचा हुआ है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहान्सबर्ग में एक पांच मंजिला बिल्डिंग अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई।

बताया जा रहा है कि, बिल्डिंग में करीब 200 लोग रह रहे थे। आग ने इस कदर तांडव मचाया कि 63 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा लोग आग में झुलसे हुए घायल मिले हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों का बचाव अभियान तेजी के साथ लगातार जारी है। संभावना जताई जा रही है कि, बिल्डिंग में जले हुए और शव मिल सकते हैं। जिससे मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। शहर में आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है।

आग काफी हद तक काबू

बताया जा रहा है कि, बिल्डिंग में लगी आग को काफी हद तक काबू कर लिया गया है। हालांकि, बिल्डिंग की खिड़कियों से धुआं निकलना अभी भी जारी है। धुएँ के चलते रेस्क्यू टीमों का बचाव अभियान में दिक्कत का सामना करना पड़ा है। वहीं अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है इतनी बड़ी त्रासदी पैदा करने वाली यह आग लगी कैसे? फिलहाल, अभी लोगों को बचाने पर पूरा फोकस किया जा रहा है। बाद में आग कर कारणो की जांच की जाएगी।

वीडियो (AFP न्यूज एजेंसी से)


दक्षिण अफ्रीका की सबसे ज्यादा जनसंख्‍या इस शहर में

दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर जोहान्सबर्ग हीरे और सोने की खानों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही क्षेत्रफल में बड़ा होने के साथ-साथ यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला शहर भी है। अफ्रीका के इस सबसे विकसित शहर को नजदीक से जानने के लिए बहुत बड़ी संख्‍या में पर्यटक यहां आते हैं।