Jodhpur Model Suicide News

India की इस मॉडल का खौफनाक कदम, पहले पापा से की इसतरह की बात, फिर होटल की बिल्डिंग से लगा दी छलांग

Jodhpur Model Suicide News

Jodhpur Model Suicide News

Model Suicide News: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में एक मॉडल (Model) ने बेहद ही खौफनाक कदम उठाया है| इस मॉडल ने आत्महत्या (Suicide) करने के लिए एक होटल की बिल्डिंग से छलांग लगा दी| गनीमत इतनी रही कि मॉडल की मौके पर मौत नहीं हुई और उसे अस्पताल ले जाने का समय मिल गया| हालांकि, बताया जाता है कि मॉडल की हालत बेहद खराब है| काफी ऊंचाई से गिरने के चलते मॉडल को गहरी चोटें आईं हैं| जिसके चलते काफी ज्यादा खून बह गया है| अस्पताल में डॉक्टर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मॉडल की जान बचाई जा सके| उसे ठीक किया जा सके| मॉडल का इलाज जारी है|

गुनगुन उपाध्याय (Gungun Upadhyay) के रूप में पहचान...

मिली जानकारी के अनुसार, होटल से छलांग लगाकर आत्महत्या को गले लगाने वाली इस मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय (Gungun Upadhyay) के रूप में बताई जाती है| बताया जाता है कि मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रविवार रात होटल से छलांग लगाई| वह उदयपुर से लौटकर जोधपुर में इस होटल में रुकी हुईं थीं| लेकिन पता नहीं अचानक ऐसा क्या हुआ कि मॉडल गुनगुन उपाध्याय अपने पिता को फोन घुमाकर आत्महत्या कहने की बात कहने लगीं| जिसके बाद गुनगुन उपाध्याय के घर में हड़कंप मच गया| इधर, पिता ने फौरन इस बारे में पुलिस को सूचना दी|

ऐसा क्या कहा पिता से?

बताते हैं कि, मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने जब अपने पिता को फोन किया तो उन्होंने कहा कि पापा अब बस मेरा आखिरी बार चेहरा देख लेना| मैं सुसाइड करने जा रही हूं| बतादें कि, गुनगुन उपाध्याय के इतना कहते ही पिता घबरा उठे और उन्होंने पुलिस को फौरन सूचित किया और उनके बेटी को बचा लेने की अपील की| इधर, पुलिस ने गुनगुन उपाध्याय को उनके मोबाइल नंबर के आधार ट्रेस किया| लेकिन इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंच पाती| गुनगुन उपाध्याय ने होटल से छलांग लगा दी थी| अब बस गुनगुन उपाध्याय खून से लथपथ नीचे जमीन पद पड़ी हुईं थीं| फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस गुनगुन को अस्पताल पहुंचाने में देर नहीं की| फटाफट अस्पताल में भर्ती करवाया|

अभी कोई बयान नहीं, जांच जारी...

इधर, अब पुलिस ने गुनगुन उपाध्याय के इस प्रकार के कदम की जांच भी शुरू कर दी है| आखिर गुनगुन ने ऐसा कदम क्यों उठाया? पुलिस का कहना है कि मॉडल गुनगुन अभी इस हालत में नहीं हैं कि वह कुछ बता सकें। गुनगुन के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उन्होंने इस तरह का कदम क्यों उठाया। फिलहाल, पुलिस कई एंगल से मामले (Gungun Upadhyay) की जांच कर रही है|