असम चुनाव 2026 में झामुमो की एंट्री, हेमंत सोरेन संभालेंगे कमान
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

असम चुनाव 2026 में झामुमो की एंट्री, हेमंत सोरेन संभालेंगे कमान

JMM Enters Assam Elections 2026

JMM Enters Assam Elections 2026

रांची। JMM Enters Assam Elections 2026, असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election 2026) को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ वहां लगातार कैंप करेंगे। 28 मार्च से वे असम में चुनावी अभियान की कमान संभालेंगे। मुख्यमंत्री अगले कुछ दिनों तक असम में कैंप करेंगे और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

उनके नेतृत्व में झामुमो स्थानीय मुद्दों, आदिवासी अस्मिता और क्षेत्रीय अधिकारों को प्रमुख चुनावी एजेंडा बनाने की तैयारी में है। पार्टी ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को निर्देश दिया है कि वे 27 मार्च तक असम पहुंचकर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

झामुमो का असम में सक्रिय होना केवल चुनावी उपस्थिति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। खासकर पूर्वोत्तर के आदिवासी बहुल इलाकों में पार्टी अपनी पकड़ बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

झारखंड मॉडल, जिसमें स्थानीय संसाधनों पर अधिकार, भूमि संरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे शामिल हैं, को असम में भी प्रचारित किया जाएगा।

पार्टी महासचिव विनोद पांडेय पहले से ही असम में डेरा डाले हुए हैं और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। स्थानीय संगठन को सक्रिय करने, बूथ स्तर तक नेटवर्क तैयार करने और उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

स्टार प्रचारकों की लंबी सूची

झामुमो ने भारत निर्वाचन आयोग को अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है। इसमें हेमंत सोरेन के अलावा डॉ. सरफराज अहमद, विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, जोबा मांझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. महुआ माजी, हफीजुल हसन, भूषण तिर्की, विकास मुंडा, एमटी राजा, आलोक सोरेन और डॉ. लुईस मरांडी जैसे नेता शामिल हैं।

असम में झामुमो की सक्रियता यह संकेत देती है कि पार्टी अब झारखंड तक सीमित नहीं रहना चाहती। हेमंत सोरेन का सीधा नेतृत्व इस अभियान को और गंभीर बनाता है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि झामुमो का यह प्रयोग चुनावी नतीजों में कितना प्रभाव डाल पाता है और क्या यह पार्टी के लिए नए राजनीतिक क्षितिज खोलता है?