अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी: श्रीनिवास लुईस से पूछताछ करेगी झारखंड पुलिस; टीम दिल्ली रवाना

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी: श्रीनिवास लुईस से पूछताछ करेगी झारखंड पुलिस; टीम दिल्ली रवाना

Jharkhand Police to Interrogate Srinivas Louis

Jharkhand Police to Interrogate Srinivas Louis

रांची। Jharkhand Police to Interrogate Srinivas Louis झारखंड में भी अदालतों सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में जांच कर रही पुलिस दिल्ली में गिरफ्तार श्रीनिवास लुईस से पूछताछ करेगी। उसे हाल ही में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

देशभर के स्कूलों, अदालतों और सरकारी दफ्तरों को ईमेल और कॉल के जरिए 1000 बार फर्जी बम की धमकी दे कर दहशत फैलाने वाले 47 वर्षीय आरोपी श्रीनिवास लुईस की भूमिका झारखंड में भी अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में हो सकती है। 

झारखंड पुलिस की टीम को पूछताछ के लिए दिल्ली रवाना 

इस मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तथा संभावित अंतरराज्यीय कनेक्शन के मद्देनजर झारखंड पुलिस की एक टीम को पूछताछ हेतु दिल्ली रवाना हुई है। यह टीम संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक जानकारी संकलित करेगी।