Japanese representatives discussed projects in meeting with CM
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Haryana : टीडीके सोहना में जल्द पूरा करेगी प्रोजेक्ट,युवाओं को मिलेगा रोजगार, जापानी प्रतिनिधियों ने सीएम से मुलाकात में प्रोजेक्ट्स पर की चर्चा

Haryhana-CM-and--Japanese-D

Japanese representatives discussed projects in meeting with CM

Japanese representatives discussed projects in meeting with CM: चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज एक जापानी डेलिगेशन ने मुलाकात की और हरियाणा में लगाए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। डेलिगेशन में फुमियो सशीडा, चेयरमैन, काज़ुनूबो मियाके, गुआन जैमिन, जनरल मैनेजर, एटीएल व सुमित शामिल थे।

डेलिगेशन ने बताया कि जापानी कंपनी टीडीके सोहना में बड़ा प्लांट लगा रही है। इससे न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी उत्तरोत्तर वृद्धि होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता व विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि विदेशी निवेश को आकर्षित करने व विदेशी निवेशकों की मदद के लिए विदेश सहयोग विभाग स्थापित किया गया है। अनेक बड़ी कंपनियां आज हरियाणा में अपने प्रोजेक्ट्स लगाने की इच्छुक हैं। सरकार ने निवेशकों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर व कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध कराई है जिसके चलते आज गुरुग्राम सहित एनसीआर रीजन में अनेक नामी कंपनियां निवेश करने की इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि कि प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के लिए सभी प्रकार की जरूरी सुविधाएं अब एक छत के नीचे उपलब्ध हो रही है। इसी के चलते हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद बन गया है।

 

ये भी पढ़ें ....

गुरुग्राम के अशोक विहार फेस तीन में बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

 

 

ये भी पढ़ें ....

बेहद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन का कार्यक्रम