Terrorist killed in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादी मारा गया, सेना के जवानों ने किया ढेर
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

तड़-तड़-तड़... और ढेर हो गया आतंकवादी; जम्मू-कश्मीर में सेना का एक्शन, आतंकियों से मुठभेड़ में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

Terrorist killed in Rajouri

Jammu kashmir Rajouri Encounter Terrorist Killed

Terrorist killed in Rajouri: जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते हमारी सेना इन्हें सबक सिखाने का काम कर रही है। सेना ने राजौरी जिले में एक और आतंकवादी ढेर कर दिया है। बताया जाता है कि, राजौरी के दसल वन क्षेत्र में सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच घंटों भीषण मुठभेड़ चली और इस दौरान जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। आगे मिली जानकारी के मुताबिक, अभी जवानों ने और आतंकवादियों को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस भी शामिल है।

राजौरी में 5 जवान हुए थे शहीद

ध्यान रहे कि, पिछले महीने मई की शुरुवात में राजौरी जिले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान जवानों की जान चली गई थी। दरअसल, मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की कायराना हरकत की और जवानों पर अचानक बम फेंक दिया। हालांकि, इस हमले के सेना ने बदला भी ले लिया था। सेना ने दो आतंकी भी मारे थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 38 IAS-PCS अफसरों के तबादले; ADC और SDM बदले, प्रशासनिक फेरबदल के ऑर्डर्स ये रहे