Kulgam Encounter Terrorists Killed| कुलगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन, लश्कर ए तैयबा के 5 आतंकी ढेर, 24 घंटे चली मुठभेड़
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा ऑपरेशन; कुलगाम में लश्कर ए तैयबा के इतने आतंकी उड़ाए, 24 घंटे चली मुठभेड़

Jammu-Kashmir Kulgam Encounter Lashkar-e-Taiba Five Terrorists Killed

Jammu-Kashmir Kulgam Encounter Lashkar-e-Taiba Five Terrorists Killed

Kulgam Encounter Terrorists Killed: कश्मीर घाटी में आतंकियों को जन्नत दिखाने का काम लगातार जारी है. अब दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में भारतीय सेना ने लश्कर ए तैयबा के 5 आतंकियों को मार गिराया है. कश्मीर में आतंकियों और उनके आकाओं  के खिलाफ यह एक बड़ा ऑपरेशन हुआ है.

इस ऑपरेशन को भारतीय सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा (एलिट स्पेशल फोर्स यूनिट), पुलिस और सीआरपीएफ ने सयुक्त रूप से अंजाम दिया. सेना के जवानों की आतंकियों के साथ काफी लम्बी मुठभेड़ चली. आतंकी लगातार अपने भारी हथियारों से गोलीबारी कर रहे थे. आतंकियों की गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी के मामूली रूप से घायल होने की खबर है.

कुलगाम के समनू इलाके में की गई आतंकियों की घेराबन्दी

आईजीपी कश्मीर विधि कुमार बर्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि, वीरवार दोपहर को सेना के पास सूचना हुई थी कि कुलगाम के समनू इलाके में लश्कर ए तैयबा के आतंकी छिपे हुए हैं. सूचना मिलते ही भारतीय सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा (एलिट स्पेशल फोर्स यूनिट), पुलिस और सीआरपीएफ ने सयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. इलाके की घेरबंदी कर ली गई.

आईजीपी ने बताया कि, इलाके में जैसे ही घरों की तलाशी शुरू की गई तो इस बीच आतंकियों  ने गोलीबारी कर दी. जिसके बाद दोनों तरफ मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों तरफ से  आज दूसरे दिन लगभग 24 घंटे तक मुठभेड़ चली और पांच आतंकियों को मार गिराया गया. इनके शव मिले हैं.