Jalandhar Bypoll 2023 Result Breaking

Jalandhar ByPoll 2023 Result Breaking : AAP की हुई जीत, जल्द ही होगा ऐलान 

Jalandhar Results

Jalandhar Bypoll 2023 Result Breaking : जालंधर में चला झाड़ू का जादू

जालंधर/पंजाब : 13 मई, 2023 : (कार्तिका सिंह/अर्थ प्रकाश) ::

जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 नतीजे : AAP की हुई जीत, जल्द ही होगा ऐलान
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को मतदान हुए। सुबह 8 बजे से हो रही मतगणना के नतीजे सामने आ चुके हैं। सुबह से ही AAP लीड में सबसे आगे बढ़ रही थी। इस लीड में लगातार आगे बढ़ते हुए, AAP ने पंजाब में एक नया इतिहास रचा है। आम आदमी पार्टी ने भारी वोटों के साथ ऐतिहासिक जीत प्राप्त की। जालंधर से AAP MLA सुशील कुमार रिंकू ने भारी वोटों से जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी के वर्कर्स ख़ुशी के साथ ही ढोल बजा कर नाचते हुए नज़र आ रहे हैं। 3,02,279  वोटों के साथ सुशील रिंकू ने भारी जीत को हासिल किया। 

 

Jalandhar Bypoll Election Counting Update :  झाड़ू का दबदबा, सुशील रिंकू को मिली भारी जीत

 

AAP ने कांग्रेस के मैदान में गाड़ा अपना झंडा 

24 साल बाद जालंधर में हुई कांग्रेस की हार          

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का गढ़ ध्वस्त कर दिया है।  इसके साथ ही इस लोकसभा पर भी जीत प्राप्त कर ली है।  
लगभग पिछले 50 सालों से कांग्रेस का गढ़ रहे, जालंधर इलाके में AAP ने अपना दबदबा बैठाते हुए, अपना झंडा गाड़ा है।
AAP सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गले मिलकर एक दूसरे को जीत की बधाई भी दी।

 

जालंधर में चला झाड़ू का जादू: 
3,02,097 वोटों के साथ आम आदमी पार्टी को करीब 34.07% वोटिंग के साथ ही सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस 27.44% वोटिंग के साथ, इसके इलावा SAD तीसरे अथवा BJP चौथे स्थान पर है। 

 

 जालंधर में रोड शो हुआ शुरू : 

जालंधर में आम आदमी पार्टी के वर्कर्स द्वारा जीत की ख़ुशी में रोड शो शुरू हो चुका है।  सुशील रिंकू इस रोड शो के दौरान जालंधर के नागरिकों से मिलते हुए, उनके प्रति धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।

 

CM मान का बयान : 
CM मान ने कहा जालंधर के लोगों धन्यवाद करते हुए, कहा कि "लोगों ने परिवारवाद को हराया है। इस जीत से हमारा हौंसला और बढ़ गया है।'' 

 

AAP सुप्रीमो केजरीवाल का बयान
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि, "जालंधर के जनादेश ने ये बता दिया कि पंजाब की जनता AAP सरकार के काम से संतुष्ट भी है और खुश भी। जालंधर की 9 में से 7 सीटों पर AAP की जीत हुई है।"