Jaipur Girls Acid Attack: जयपुर में 2 लड़कियों पर एसिड अटैक, सड़क पर पैदल जा रहीं थीं, बाइक से आया युवक और कर गया कांड

OMG: जयपुर में 2 लड़कियों पर एसिड अटैक, सड़क पर पैदल जा रहीं थीं, बाइक से आया युवक और कर गया कांड

Jaipur Girls Acid Attack

Jaipur Girls Acid Attack

Jaipur Girls Acid Attack : देश से पहले भी लड़कियों पर एसिड अटैक के खौफनाक मामले सामने आ चुके हैं और अब एक ऐसा ही मामला राजस्थान से सामने आया है| जहां जयपुर में 2 लड़कियों पर एसिड अटैक (Girls Acid Attack) किया गया है| बताते हैं कि, बाइक पर सवार होकर एक सिरफिरा युवक आया और उसने इन दोनो लड़कियों पर एसिड से हमला कर दिया| वहीं, एसिड फेंकने के बाद युवक फरार होने में कामयाब रहा|

चीखने लगीं लड़कियां, ले जाया अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जयपुर के सांगानेर इलाके का है| दोनों लड़कियां एक साथ नहीं थीं| दोनों एक-दूसरे से काफी दूरी पर थीं और सड़क पर पैदल अपने किसी काम से चली जा रहीं थीं| इसी बीच अचानक से बाइक सवार युवक ने इनपर एसिड अटैक किया| आरोपी युवक ने पहले एक लड़की पर एसिड फेंका| इसके बाद फिर थोड़ी दूर पर जा रही एक अन्य लड़की पर एसिड से हमला किया| इधर, एसिड से हमला होने के बाद लड़कियां झुलस गईं और जिससे वह मौके पर चीखने लगीं| जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया|

हमले में रही यह गनीमत

बताया जा रहा है कि, एसिड अटैक से लड़कियों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है| आरोपी युवक ने जब दोनों लड़कियों पर एसिड फेंका तो एक लड़की के कंधे पर गिरा, जिससे उसका कन्धा मामूली जख्मी हुआ, जबकि दूसरी लड़की की पीठ पर एसिड गिरा तो उसकी पीठ मामूली जख्मी हो गई| दोनों लड़कियां खतरे से बाहर हैं और ठीक हैं| इधर, पुलिस ने लड़कियों से आरोपी के बारे में पूछताक्ष की है तो लड़कियों का कहना है कि वह आरोपी को नहीं जानती| अब पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी की शिनाख्त कर रही है|

यह पढ़ें - केदारनाथ में 'बर्फीला बवंडर': अचानक टूटा बर्फ का पहाड़, VIDEO में देखिए रूह कंपा देने वाला खौफनाक मंजर