पंजाब में फिर नए DGP की नियुक्ति, देखें किस IPS अफसर के हाथ कमान

पंजाब में फिर नए DGP की नियुक्ति, देखें किस IPS अफसर के हाथ कमान

IPS Gaurav Yadav will be the acting DGP of Punjab

Punjab DGP News

Punjab DGP News : पंजाब में फिर नए DGP की नियुक्ति हुई है| पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को डीजीपी की कमान सौंपी गई है| दरअसल, आईपीएस गौरव यादव को पंजाब का कार्यवाहक डीजीपी (IPS Gaurav Yadav will be the acting DGP of Punjab) नियुक्त किया गया है| बतादें कि, आईपीएस गौरव यादव ने पंजाब में विभिन्न बड़े पदों पर काम किया है| इससे पहले यादव की मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव के रूप में भी नियुक्ति हो चुकी है|

IPS Gaurav Yadav will be the acting DGP of Punjab
IPS Gaurav Yadav will be the acting DGP of Punjab

डीजीपी वी.के. भावरा के छुट्टी पर जाने से यह फैसला ...

बताया जा रहा है कि, डीजीपी वी.के. भावरा एक लम्बी छुट्टी पर चले गए हैं| जिसके चलते पंजाब सरकार ने उनकी जगह कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति की है| ज्ञात रहे कि, हाल ही में डीजीपी वी.के. भावरा के छुट्टी पर जाने की खबर सामने आई थी| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीजीपी वी.के. भावरा ने मान सरकार से लगभग 2 महीने की छुट्टी की मांग की थी| जहां इसके साथ ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि पंजाब में अब कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति की जाएगी| बतादें कि, इस जिम्मेदारी के लिए आईपीएस अधिकारी गौरव यादव का नाम रेस में आगे चल रहा था|

छुट्टियों के बाद वापिस पद पर लौटेंगे वी.के. भावरा?

ध्यान रहे कि, हाल ही में वी.के. भावरा को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने केंद्र में सेवा देने की इच्छा जाहिर की है| बताया गया था कि, डीजीपी IPS वी.के भावरा ने पंजाब सरकार और केंद्रीय गृह विभाग को इस बारे में एक पत्र लिखा है| इसलिए अंदेशा यह है कि छुट्टियों पर जाने के बाद वी.के. भावरा शायद डीजीपी पद नहीं लौटेंगे| जिसके बाद स्थायी तौर पर भी उनकी जगह किसी और अफसर की नियुक्ति होते हुए देखी जाएगी| पंजाब सरकार स्थायी डीजीपी के लिए यूपीएससी को पैनल भेजेगी|

चन्नी सरकार में हुए थे नियुक्त....

आपको बतादें कि, कांग्रेस की चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के समय जनवरी 2022 में IPS वी.के भावरा को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त(दो साल के लिए) किया गया था| वी.के भावरा 1987 बैच के IPS अधिकारी हैं|