अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन ने CM धामी से की मुलाकात, साझा की पेरिस ओलंपिक की बातें
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन ने CM धामी से की मुलाकात, साझा की पेरिस ओलंपिक की बातें

Indian Badminton Player Lakshya Sen

Indian Badminton Player Lakshya Sen

Indian Badminton Player Lakshya Sen: पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद रविवार को शटलर लक्ष्य सेन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी से मुलाकात की। सीएम धामी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बता दें कि उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। इस दाैरान उनके साथ मां निर्मला सेन व  पिता केडी सेन और उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी भी माैजूद रहे।