गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा: यूपी सरकार की निवेशकों के लिए बड़ी सौगात
Industrial Corridor Along the Ganga Expressway
लखनऊ। Industrial Corridor Along the Ganga Expressway, गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थापित हो रहे औद्योगिक गलियारे (इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लाजिस्टिक क्लस्टर) में निवेशकों को निवेश पर स्टांप ड्यूटी में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के तहत एलिजिबल कैपिटल इनवेस्टमेंट (ईसीआई) पर 42 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है।
साथ ही, विदेशी निवेश (एफडीआइ) को आकर्षित करने के लिए भूमि पर 80 प्रतिशत तक फ्रंट-एंड लैंड सब्सिडी और 35 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी दी जा रही है।
इसके अलावा एफडीआई और फार्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों को पांच वर्षों तक 100 प्रतिशत बिजली शुल्क में छूट दी जा रही है।
ग्रीन उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 2.5 करोड़ तक के लाभ, रिसर्च एवं डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए 10 करोड़ तक की ग्रांट भी दी जा रही है।