इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स का इस्तीफा, फ्लाइट संकट के बाद लिया बड़ा फैसला
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स का इस्तीफा, फ्लाइट संकट के बाद लिया बड़ा फैसला

IndiGo CEO Pieter Elbers Resigns

IndiGo CEO Pieter Elbers Resigns

IndiGo CEO Pieter Elbers Resigns: इंडिगो (Indigo) के सीईओ पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) ने ने सोमवार (10 मार्च) को इस्तीफा दे दिया है. यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग और इंडिगो की तरफ से जारी एक रिलीज में दी गई.

एल्‍बर्स की गैर-मौजूदगी में एयरलाइन के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया कुछ समय के लिए नए CEO के तौर पर कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगे. पीटर एल्बर्स का यह इस्तीफा बीते दिसंबर में इंडिगो के ऑपरेशनल कामकाज में अचानक आई रुकावट के तीन महीने बाद आया. 

क्यों पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा? 

अपने इस्तीफे में एल्बर्स ने इस्तीफे के पीछे पर्सनल कारणों का हवाला दिया है. पीटर एल्बर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभाली थी. उन्हें इंडिगो के 'इंटरनेशनलाइजेशन' का क्रेडिट भी दिया जाता है. उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने काफी विस्तार किया. हालांकि, दिसंबर की शुरुआत में जब एयरलाइन कंपनी ऑपरेशनल मेल्टडाउन की चपेट में आ गई, तो उन पर दबाव बढ़ गया था. उस दौरान कुछ ही दिनों में हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.

यह हालिया फ्लाइट संकट पायलटों के आराम से जुड़े नए नियमों (FDTL) के बाद आया. इससे लगभग दो दशकों से इंडिगो की मजबूत ऑपरेशनल रिलायबिलिटी को नुकसान पहुंचा. डोमेस्टिक एविएशन सेक्टर में लगभग 65 परसेंट की हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी को लाखों प्रभावित यात्रियों से भारी विरोध का सामना करना पड़ा और सरकार ने भी ऑपरेशनल मेल्टडाउन पर कड़ा रुख अपनाया. 

शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

सीईओ पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे की खबर से कंपनी के शेयरों में 10 मार्च को उतार-चढ़ाव देखा गया. शेयर 3.46 परसेंट की बढ़त के साथ 4383.50 पर बंद हुए. लगभग 1.69 लाख करोड़ की मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयरों का 52-वीक का हाई लेवल 6232.50 रुपये और 52-वीक का लो लेवल 4035.00 रुपये है. यानी कि स्टॉक अपने लो लेवल के करीब ट्रेड कर रहा है. आज 11 मार्च को शेयर बाजार में InterGlobe Aviation (Indigo) के शेयर फोकस में रहेंगे.

आज कंपनी के शेयरों पर CEO के इस्तीफे और एक दिन पहले क्रूड ऑयल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट का असर दिख सकता है. कल यानी कि 10 मार्च को ब्रेंट क्रूड की कीमत 11.16 डॉलर गिरकर 87.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई. WTI क्रूड में भी 11.32 डॉलर की गिरावट आई और यह 83.45 डॉलर पर बंद हुआ.