Pakistan Warship: भारतीय तटरक्षक बल ने पाक के जंगी जहाज को खदेड़ा, डोर्नियर की उड़ान से इरादे हुए पस्त
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

Pakistan Warship: भारतीय तटरक्षक बल ने पाक के जंगी जहाज को खदेड़ा, डोर्नियर की उड़ान से इरादे हुए पस्त

Pakistan Warship: भारतीय तटरक्षक बल ने पाक के जंगी जहाज को खदेड़ा

Pakistan Warship: भारतीय तटरक्षक बल ने पाक के जंगी जहाज को खदेड़ा, डोर्नियर की उड़ान से इरादे हुए पस

Pakistan Warship: पाकिस्तान के जंगी जहाज ने पिछले महीने भारतीय समुद्री सीमा में घुसपैठ की थी। इसे इंडियन कोस्ट गार्ड के डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने खदेड़कर वापस भेजा। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना का जहाज PNS आलमगीर गुजरात के करीब भारतीय समुद्री सीमा में पहुंचा था। इसे देखते ही समुद्री सीमा की निगरानी कर रहे डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने भारतीय सीमा से बाहर जाने की चेतावनी दी।

जब चेतावनी के बावजूद पाकिस्तानी जहाज ने कोई जवाब नहीं दिया, तो डॉर्नियर ने उसे खदेड़ दिया। हालांकि इस मामले में कोस्ट गार्ड की तरफ से इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, कड़ा एक्शन होने के डर से ही पाकिस्तानी जहाज भारतीय समुद्री सीमा से बाहर निकला।

Pakistan Warship: रेडियो मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था आलमगीर

पाकिस्तानी वॉरशिप आलमगीर के भारतीय सीमा में घुसते ही भारतीय डोर्नियर प्लेन ने उसका पता लगा लिया था। डोर्नियर ने आलमगीर को लौटने की चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, डोर्नियर ने पाकिस्तान के जहाज की मंशा जानने के लिए रेडियो संचार सेट पर कॉल भी किया, लेकिन पाकिस्तानी जहाज का कप्तान जवाब देने की बजाय खामोश रहा।

Pakistan Warship: डॉर्नियर ने आक्रामक उड़ान भर जहाज को खदेड़ा

जब पाकिस्तानी जहाज के इरादे संदिग्ध दिखे, तो डोर्नियर ने उसके सामने दो से तीन बार एग्रेसिव फॉर्मेशन में उड़ान भरी। इससे उसे डोर्नियर के आक्रामक होने का पता चल गया और वह भारतीय सीमा से वापस चला गया। इसके बाद डॉर्नियर ने दूर जाने तक पाकिस्तानी जहाज पर नजर भी रखी।

Pakistan Warship: आलमगीर जहाज अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया था

पाकिस्तानी नौसेना ने अब तक अपने तीन जहाजों का नाम आलमगीर रखा है। मौजूदा आलमगीर नाम का जहाज 2010 में अमेरिका से पाकिस्तान को मिला था। यह 4100 टन का 453 फीट लंबा जहाज है। यह 100 सेकंड में 30 नॉट्स से ज्यादा की स्पीड पकड़ लेता है। इस पर दो हेलीकॉप्टर तैनात किए जा सकते हैं। अमेरिका से पाकिस्तान आते समय आलमगीर स्पेन, तुर्की और सऊदी नौसेना के साथ सैन्य अभ्यास कर चुका है।

कुछ दिन पहले पोरबंदर पहुंचे थे कोस्ट गार्ड के DG

इंडियन कोस्ट गार्ड के डायरेक्टर जनरल वी.एस. पठानिया ने कुछ दिन पहले ही पोरबंदर क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने तटीय इलाके की निगरानी के लिए नए कोस्ट गार्ड में ध्रुव हेलिकॉप्टर्स को शामिल किया था। एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर्स के साथ कोस्ट गार्ड के कई जहाज दिन-रात समुद्री तट की निगरानी करते हैं। इनका काम आने वाले खतरों पर नजर रखना है।