Panchkula Court: पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला
BREAKING
पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे

पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला

Panchkula Court Bomb Threat Crime Breaking News

Panchkula Court Bomb Threat Crime Breaking News

Panchkula Court Bomb News: पंचकूला सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत को सोमवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। इधर बम की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में डीएसपी-एसपी सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्परता से कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड के साथ गहन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर सभी तरह के सुरक्षा इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार के जोखिम से पूरी तरह बचा जा सके। बता दें कि सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बम या कुछ भी संदिग्ध बमनुमा जैसी चीज नहीं मिली है।

सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज

आपको बता दें कि पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज ईमेल के जरिये भेजा गया। यह धमकी भरा ई-मेल सेशन जज के आधिकारिक ई-मेल पते पर प्राप्त हुआ। जहां सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से बिना किसी देरी के सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए। वहीं पूरे कोर्ट परिसर की जब गहन और व्यवस्थित जांच की गई तो जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बहराल कोर्ट में स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है।

कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई

हालांकि बम की धमकी के बाद पंचकूला कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। कोर्ट परिसर के प्रवेश व निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि आमजन व न्यायिक कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं मामले को लेकर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा धमकी संबंधी सूचना मिलते ही निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के अनुसार त्वरित कार्रवाई की गई। कोर्ट परिसर की पूरी तरह जांच कर ली गई है और स्थिति पूर्णतः सुरक्षित है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस की साइबर सेल टीम ई-मेल के स्रोत और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

Panchkula Court Bomb Threat Crime Breaking News

धमकी देने वाला कौन?

आशंका यही जताई जा रही है कि यह धमकी दहशत फैलाने के लिए यह किसी की जानबूझकर की शरारत या साजिश हो सकती है। लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जरूरी कार्रवाई कर रही है। पुलिस की हर एंगल से जांच जारी है। पुलिस अब यह जान रही है कि धमकी देने वाला कौन है? पुलिस अपनी तरफ से अपनी पूरी जांच और छानबीन के बाद ही राहत की सांस लेगी। वहीं इस धमकी के बाद चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी है और यहां कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। वहीं पंचकूला पुलिस ने आमजन से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Panchkula Court Bomb Threat Crime Breaking News

चंडीगढ़-अंबाला कोर्ट को मिल चुकी धमकी

कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले चंडीगढ़ सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत और अंबाला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। इसके अलावा पंजाब की कई अदालतों को भी हाल ही में इसी तरह की धमकी दी गई थी। ये धमकियां ईमेल के जरिए ही भेजी जा रहीं हैं। वहीं केवल जिला अदालत ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट, हरियाणा सचिवालय, हरियाणा सीएम आवास को भी इस तरह की धमकी मिल चुकी है। यह भी ज्ञात रहे कि हाल ही चंडीगढ़ और पंजाब के कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है। जिसके बाद पुलिस तत्काल एक्शन में आई थी और कार्रवाई की थी।

बढ़ रहा है धमकियों का सिलसिला

बता दें कि इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों, मॉल, क्लब, होटलों में भी बम रखे जाने की धमकी दी जा चुकी है। जिसके बा हड़कंप मच गया था। वहीं दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच की थी लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया मतलब हर बार पुलिस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम स्कूलों की तलाशी लेती है और बाद में धमकी अफवाह घोषित होती है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इस तरह धमकी देने वालों का कोई पक्का इलाज करना चाहिए।