पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला
Punjab Police Three DSPs Promoted As SP Rank including Bikramjit Singh Brar
Punjab DSPs Promotion: पंजाब सरकार ने DSP रैंक के 3 PPS अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। उन्हें डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (DSP) रैंक से अब सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP) के रैंक पर प्रमोट किया गया है। पुलिस सेवा में इन अधिकारियों के शानदार रिकॉर्ड को देखते डिपार्टमेंटल स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में बिक्रमजीत सिंह बराड़ (PPS 2018), गुर इकबाल सिंह (PPS 2017) और सरवनजीत सिंह (PPS 2016) शामिल हैं।
बिक्रमजीत बराड़ की कई ऑपरेशन्स में अहम भूमिका
DSP से SP बने बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने पंजाब पुलिस में रहते हुए कई ऑपरेशन्स में अहम भूमिका निभाई है और लगातार प्रोफेशनलिज़्म, डेडिकेशन के साथ शानदार काम किया है। बराड़ ने एंटी-टेररिज्म, एंटी-गैंगस्टर और एंटी-ड्रग्स फ्रंट पर काम करते हुए ऑर्गनाइज़्ड क्राइम में शामिल खतरनाक गैंगस्टर्स, स्मगलर्स, टेररिस्ट्स और हथियार सप्लायर्स को न्यूट्रलाइज़, अरेस्ट और एनकाउंटर में अहम भूमिका अदा की। पुलिस सेवा में इस उत्कृष्टता के चलते ही बिक्रमजीत बराड़ को पांच बार प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से नवाजा जा चुका है। इसके साथ ही उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री पदक और राज्य सतरीय कई पदक मिल चुके हैं।