Congress के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिसूचना जारी: ये रहा पूरा शेड्यूल, देखें कब से कब तक नामांकन, कब वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट

Congress New President Election Notification Issued

Congress New President Election Notification Issued

Congress New President Election Notification Issued : कांग्रेस अपने स्थाई अध्यक्ष को बड़े लंबे समय से तलाश रही है| इस वक्त सोनिया गांधी कांग्रेस की अस्थाई अध्यक्ष हैं| फिलहाल, अब वो समय आ गया है जब कांग्रेस को उसका नया और स्थाई अध्यक्ष मिलने जा रहा है| दरअसल, कांग्रेस के नए और स्थाई अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिसूचना जारी कर दी गई है|

जारी चुनाव अधिसूचना के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार 24 सितंबर से 30 सितंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के समय के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं| सभी नामांकन दाखिल हो जाने के बाद 1 अक्टूबर को नामांकनों की छटनी की जाएगी| वहीं, नामांकन वापिस लेने की समयसीमा 8 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक होगी| इसी तारिख को शाम 5 बजे उम्मीवारों की फाइनल लिस्ट पब्लिक कर दी जाएगी|

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा

वहीं, जारी चुनाव अधिसूचना में कहा गया है कि अगर आवश्यक हुआ तो 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक देश के अलग-अलग प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालयों में मतदान कराया जाएगा| वहीं, मतदान होने के बाद 19 अक्टूबर को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी| रिजल्ट की घोषणा कांग्रेस मुख्यालय से होगी| यहां सुबह 10 बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी| वोटों की गिनती खत्म होती ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा|

राहुल गांधी बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष?

बतादें कि, कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए राहुल गांधी पर खूब जोर दिया जा रहा है| लेकिन राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो अभियान' पर निकले हुए हैं| कहा जा रहा है कि, अभियान के चलते राहुल गांधी अपना नामांकन दाखिल नहीं करेंगे| लेकिन आने वाले समय के साथ आगे की तस्वीर साफ़ होगी| इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम सबसे ऊपर चल रहा है| बताया जा रहा है कि, अशोक गहलोत कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन सकते हैं| लेकिन खबर यह भी है कि अशोक गहलोत सीएम की कुर्सी भी नहीं छोड़ना चाहते| आपको बतादें कि, कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में गहलोत के साथ शशि थरूर भी शामिल हैं|

चुनाव अधिसूचना

Congress New President Election Notification Issued
Congress New President Election Notification Issued