India Vice President Election Announced: देखिये किस तारीख को नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव, हाल ही में हुआ था राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान

India Vice President Election Announced: देखिये किस तारीख को नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव, हाल ही में हुआ था राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान

India Vice President Election Announced

India Vice President Election Announced

India Vice President Election Announced :  राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) के ऐलान के बाद अब देश के उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Election 2022) का भी ऐलान कर दिया गया है|

बतादें कि, उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त 2022 को होगा। देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है| एम वेंकैया नायडू 2017 में देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने थे और अब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के बाद देश को 14वां उपराष्ट्रपति मिलेगा|

आपको जानकारी दे दें कि, राष्ट्रपति चुनाव की तरह उपराष्ट्रपति के चुनाव में भी जनता वोट नहीं डालती है| लोकसभा /राज्यसभा के सांसद (निर्वाचित और मनोनित) वोट डालते हैं। लेकिन उपराष्ट्रपति चुनाव से राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया थोड़ा हटके है| जिसके बारे में आपको नीचे पता चल जाएगा|

राष्ट्रपति चुनाव कब घोषित हुआ है ...

बतादें कि, राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा| वहीं, मतगणना 21 जुलाई को होगी| इस चुनाव के बाद देश को अपना 15वां राष्ट्रपति मिलेगा| ज्ञात रहे कि, वर्तमान में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (76 साल) हैं| लेकिन देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है| रामनाथ कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति का कार्यभार ग्रहण किया था|

उपराष्ट्रपति चुनाव से राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया अलग ....

मालूम रहे कि, भारत के राष्ट्रपति चुनाव में जनता वोट नहीं डालती है| हालांकि, जनता के द्वारा चुने गए नेता इस चुनाव में वोट डालते हैं| राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) के सदस्यों के साथ ही सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य वोट करते हैं|

हालांकि राज्यसभा, लोकसभा या विधानसभाओं के मनोनीत सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने का हक नहीं हैं| इसी तरह राज्यों की विधान परिषदों के सदस्यों को भी राष्ट्रपति चुनाव में शामिल होने का हक नहीं है| बतादें कि, राष्ट्रपति का चुनाव बैलेट पेपर से होता है|