India Squad For ICC World Test Championship 2023 Final

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल के लिए टीम इंडिया घोषित; BCCI ने किस-किसको किया शामिल? पूरी लिस्ट ये रही

India Squad For ICC World Test Championship 2023 Final

India Squad For ICC World Test Championship 2023 Final

India Squad For WTC 2023 Final: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने मंगलवार को रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की घोषणा की। बतादें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होना है। 7 जून से इंग्लैंड के ओवल स्टेडियम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया खिताबी मुकाबला होगा।

टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की वापसी

ICC WTC 2023 फाइनल के लिए चुनी गई टीम इंडिया में अजिंक्य रहाणे की भी वापसी हो गई है। रहाणे ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गजब का प्रदर्शन किया है और शायद इसी को देखते हुए उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सिलेक्ट किया गया है।

BCCI को उम्मीद है कि, आईपीएल की तरह रहाणे टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। बतादें कि, अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2022 में खेला था। यहां रहाणे का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए पूरी टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकत।

India Squad For ICC World Test Championship 2023 Final
India Squad For ICC World Test Championship 2023 Final