Sri Lanka Crisis: भारत ने श्रीलंका को 21,000 टन से अधिक यूरिया सौंपा, भारतीय उच्चायोग ने दी जानकारी

Sri Lanka Crisis: भारत ने श्रीलंका को 21,000 टन से अधिक यूरिया सौंपा, भारतीय उच्चायोग ने दी जानकारी

Sri Lanka Crisis

Sri Lanka Crisis: भारत ने श्रीलंका को 21,000 टन से अधिक यूरिया सौंपा, भारतीय उच्चायोग ने दी जानकारी

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका अपने इतिहास में सबसे भयंकर आर्थिक संकट(severe economic crisis) का सामना कर रहा है। दूसरी ओर भारत की ओर से लगातार मदद जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को एक विशेष सहायता कार्यक्रम के तहत भारत ने श्रीलंका को 21,000 टन उर्वरक सौंपा। माना जा रहा है कि इस कदम से पड़ोसी देश के किसानों को मदद मिलेगी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध(Bilateral Relations) भी मजबूत होंगे। 

भारत द्वारा हाल के महीनों में संकटग्रस्त श्रीलंका(Troubled Sri Lanka) को दी गई इस तरह की यह दूसरी सहायता है। भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, "दोस्ती और सहयोग के रिश्ते को आगे बढ़ाया गया। उच्चायुक्त गोपाल बागले ने भारत के विशेष समर्थन के तहत औपचारिक रूप से श्रीलंका के लोगों को 21,000 टन उर्वरक की आपूर्ति की है।"

Sri Lanka Crisis: कुल चार अरब डॉलर की सहायता

इससे पहले बीते जुलाई के महीने में 44,000 टन की आपूर्ति की गई थी। यह आपूर्ति 2022 में भारत द्वारा कुल चार अरब डॉलर की सहायता के तहत की गई। 

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा, "उर्वरक आपूर्ति से खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और श्रीलंका के किसानों को मदद मिलेगी। यह कदम भारत के घनिष्ठ संबंधों और भारत तथा श्रीलंका के बीच आपसी विश्वास और सद्भावना को दर्शाता है।"
 
भारत ने मई में श्रीलंका को मौजूदा कृषि सत्र में किसी व्यवधान से बचने के लिए 65,000 टन यूरिया की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया था। श्रीलंका अभी अभूतपूर्व आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जिसके कारण वहां ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है।