Incidents near Shri Darbar Sahib matter of concern
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

श्री दरबार साहिब के नज़दीक घटनाएँ चिंता का विषय: कुलतार सिंह संधवां

Incidents near Shri Darbar Sahib matter of concern

Incidents near Shri Darbar Sahib matter of concern

Incidents near Shri Darbar Sahib matter of concern- सिफ़्ती के घर श्री दरबार साहिब के नज़दीक बीते दिनों घटी घटनाओं पर गहरे दुख का प्रगटावा करते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने आज कहा कि ये घटनाएँ चिंता का विषय हैं।

यहाँ जारी प्रैस बयान में स्पीकर सरदार संधवां ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लगातार घटी घटनाओं से पूरी दुनिया से श्रद्धा के साथ आने वाले यात्रियों को डराने की साजिश की जा रही है, जिसको पंजाब सरकार कभी भी सफल नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतों से राज्य की शांति, आपसी-भाईचारा और तरक्की बर्दाश्त नहीं हो रही, जिसको तार-तार करने के लिए इस तरह की भद्दी हरकतें की जा रही हैं।

स्पीकर ने पुलिस प्रशासन को कहा कि वह इन घटनाओं को अंजाम देने वालों के साथ-साथ इस नापाक साजिश के सर्जकों को भी जल्द गिरफ़्तार करें और राज्य में सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक मज़बूत बनाएं।