जैन मुनि की हत्या के विरोध में चंडीगढ़ समाज जैन समाज द्वारा शनिवार को धरना व रोष प्रदर्शन होगा
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

जैन मुनि की हत्या के विरोध में चंडीगढ़ समाज जैन समाज द्वारा शनिवार को धरना व रोष प्रदर्शन होगा

Murder of Jain Muni

Murder of Jain Muni

चंडीगढ़ 20 जुलाई 2023: Murder of Jain Muni: कर्नाटका की चिककोडी जिला के बेलगाँव  के पास हीरा खेड़ी में जैन मुनि आचार्य श्री काम कुमार नंदी की 5 जुलाई को अपहरण करके हत्या कर दी गई जिसके खिलाफ पूरे जैन समाज में रोष व्याप्त है तथा जगह-जगह इस घटना पर दुख जताया जा रहा व विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी कड़ी में चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली जीरकपुर ट्राइसिटी  के सकल जैन समाज के प्रतिनिधियो की बैठक श्री दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 27 में आयोजित की गई जिसमें फैसला लिया गया कि चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली जीरकपुर जैन समाज द्वारा जैन महासंघ चंडीगढ़ ट्राइसिटी के तत्वाधान में शनिवार 22 जुलाई 2023 को श्री दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 27 बी चंडीगढ़ के बाहर धरना व विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद प्रशासक चंडीगढ़ व पँजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को  प्रधानमंत्री , गृह मंत्री व कर्नाटक के मुख्यमंत्री को प्रेषित करने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी देते हुए संयोजक कैलाश जैन ने बताया की इस अवसर पर चंडीगढ़ में विराजमान सभी जैन संतो का सानिंध्य भी प्राप्त होगा।
बैठक में ट्राईसिटी जैन समाज की सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

यह पढ़ें:

साईं मंदिर में 60 ने किया रक्तदान

मनीमाजरा पुलिस ने स्नैचिंग मामले दर्ज होने के दो घंटे के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया 

स्पोर्ट्स किट्स डिस्ट्रीव्यूशन प्रोग्राम के अंतर्गत 39 भावी खिलाड़ियों को भेंट की स्पोर्ट्स किट्स