छत्तीसगढ़ में विधायक दीपेश साहू ने बैलगाड़ी पर की बेटी की शादी, सामूहिक विवाह में दिया सामाजिक संदेश

छत्तीसगढ़ में विधायक दीपेश साहू ने बैलगाड़ी पर की बेटी की शादी, सामूहिक विवाह में दिया सामाजिक संदेश

In Chhattisgarh

In Chhattisgarh, MLA Dipesh Sahu celebrated his daughter

नई दिल्ली। राजनीति में सादगी और सामाजिक संदेश का अनूठा उदाहरण रविवार को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में देखने को मिला। जहां भाजपा विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी तरुणा साहू के साथ सात फेरे लिए।

खास बात यह रही कि उनकी बरात किसी लग्जरी वाहन में नहीं, बल्कि बैलगाड़ी पर निकली। विधायक के साथ 23 जोड़ों का यहां विवाह संपन्न हुआ।

bjp ss

बरात की एक और विशेषता यह रही कि बैलगाड़ी के सारथी स्वयं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बने। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह भी आशीर्वाद देने पहुंचे थे। प्रदेश में पहली बार किसी विधायक ने विवाह योजना में शादी की है।

 

fere

उन्होंने कहा कि विवाह में बढ़ते दिखावे और फिजूलखर्ची के दौर में सामूहिक विवाह समाज को सकारात्मक दिशा देने वाली पहल है। वे इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को मेधावी छात्राओं की शिक्षा पर खर्च करेंगे। दुल्हन तरुणा साहू के पिता ड्राइवर हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।

करीब एक दशक तक शिक्षक रहे दीपेश वर्ष 2023 में पहली बार विधायक चुने गए थे। प्रदेश में 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' में वधु को 35 हजार का चेक सौंपा जाता है।