IAS Sanjay Popli Gets Bail From Chandigarh Court: चंडीगढ़ कोर्ट से आईएएस संजय पोपली को जमानत; यह था मामला
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ कोर्ट से IAS को जमानत; विजिलेंस की छापेमारी में बुरा फंस गया था यह अफसर, पूरा मामला पढ़िए

Punjab IAS Sanjay Popli Latest News

IAS Sanjay Popli Gets Bail From Chandigarh Court

IAS Sanjay Popli Gets Bail From Chandigarh Court: पंजाब कैडर के आईएएस संजय पोपली को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। जिला अदालत ने आर्म्स एक्ट मामले में आईएएस संजय पोपली को जमानत दे दी है। बतादें कि, आईएएस संजय पोपली की पिछले साल पंजाब विजिलेंस की टीम द्वारा गिरफ्तारी की गई थी।

वहीं गिरफ्तारी के बाद टीम ने पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान आईएएस संजय पोपली के घर से हथियार सामग्री बरामद हुई थी। जिसके बाद आईएएस संजय पोपली पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था। बतादें कि, संजय पोपली पंजाब कैडर 2008 बैच के आईएएस अफसर हैं।

यह पढ़ें- सूचना दीजिए, इनाम में 10 हजार मिलेंगे; चंडीगढ़ पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें पब्लिक कीं, लोगों से इनकी जानकारी मांगी

विजिलेंस ने आईएएस संजय पोपली को क्यों गिरफ्तार किया?

मालूम रहे कि, आईएएस संजय पोपली को 20 जून की शाम को विजिलेंस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था। संजय पोपली पर आरोप है कि वह काम के बदले रिश्वत की डिमांड करते थे। वह रिश्वत लेते थे। विजिलेंस ने जिस मामले में पोपली को गिरफ्तार किया था वह सीवरेज के मामले में रिश्वत लेने से जुड़ा हुआ था। सीवरेज के करोड़ों के एक प्रोजेक्ट में पोपली का कमीशन था।

Punjab IAS Sanjay Popli Latest News
Punjab IAS Sanjay Popli Latest News