विस्फोट से हिला येलोस्टोन नेशनल पार्क, कैमरे में कैद हुआ भयावह मंजर
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

विस्फोट से हिला येलोस्टोन नेशनल पार्क, कैमरे में कैद हुआ भयावह मंजर

Hydrothermal Explosion at Yellowstone

Hydrothermal Explosion at Yellowstone

इडाहो। Hydrothermal Explosion at Yellowstone: दक्षिणी मोंटाना और पूर्वी इडाहो में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क में बुधवार को अंडरग्राउंड हाइड्रोथर्मल विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही यह विस्फोट हुआ वैसे ही वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 

नेशनल पार्क के बिस्किट बेसिन क्षेत्र में हुआ विस्फोट

ये विस्फोट नेशनल पार्क के बिस्किट बेसिन क्षेत्र में हुआ है। वीडियो में कई टूरिस्ट अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी जा सकती है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि विस्फोट से किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि, बिस्किट बेसिन और उसके पार्किंग स्थल और बोर्डवॉक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

मलबे से भर गया बोर्डवॉक 

विस्फोट के बाद लिए गए वीडियो में बोर्डवॉक को मलबे से भरा हुआ देखा जा सकता है। यूएसजीएस ने कहा कि इस तरह के विस्फोट तब होते हैं जब 'पानी अचानक भूमिगत भाप में बदल जाता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार ये घटनाएं येलोस्टोन में बहुत आम हैं।