Hyderabad woman commits suicide by coming live on Facebook
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हैदराबाद की महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर की आत्महत्या

Hyderabad woman commits suicide by coming live on Facebook

Hyderabad woman commits suicide by coming live on Facebook

Hyderabad woman commits suicide by coming live on Facebook- पति और ससुराल वालों की मानसिक प्रताड़ना से परेशान हैदराबाद की एक महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर खुदकुशी कर ली। महिला की पहचान सना के रूप में हुई। अपनी आपबीती में उसने यह भी बतया कि उसके पति को विवाहेतर संबंध है।

यह चौंकाने वाली घटना शहर के नाचराम इलाके में हुई।

सना के माता-पिता ने संवाददाताओं को बताया कि उसने चार साल पहले राजस्थान निवासी संगीत सिखाने वाले हेमंत पटेल से प्रेम विवाह किया था। दंपति का तीन साल का एक बेटा भी है।

उन्होंने कहा कि हेमंत उनके पास आया था और सना से शादी करने के लिए मुस्लिम बनने की पेशकश की थी और अपना नाम बदलकर शमशेर रख लिया था।

इस जोड़े का वैवाहिक जीवन एक साल तक सुखमय रहा। लेकिन हेमंत शादी से असंतुष्ट था।

सना की मां ने कहा कि उन्होंने सोफी खान के साथ रिश्ता शुरू किया, जो उनसे संगीत सीख रही थी।

सोफी के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद वे दोनों उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर उसके पति और सोफी खान के साथ उसकी चैट का विश्लेषण कर रही है।