Husband shaves his wife head and roamed in the area

भयावह: जालिम पति की बेहूदा करतूत, पत्नी का सिर मुंडवाया, चेहरे को काला किया और फिर इलाके में घुमाया, बोला- ये सिर्फ मेरी नहीं...

Husband shaves his wife head and roamed in the area

Husband shaves his wife head and roamed in the area

आजकल इंसानियत और रिश्तों के परे ऐसे-ऐसे मामले देखने को और सुनने को मिल रहे हैं, जिन्हें जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाती है| मन कांप जाता है| पता नहीं इंसान क्यों हैवानियत के रास्ते पर चल पड़ा है| फिलहाल, एक मामला बिहार से सामने आया है| दरभंगा का बताया जाता है|

मामला यह है कि दरभंगा के कुशेश्वरस्थान इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ बहुत बड़े स्तर पर बेहूदापन दिखाया| शख्स ने पत्नी का सिर मुंडवाकर, उसके चेहरे पर कालिख और पेंट पोता और फिर उसका हाथ पकड़ जबरन उसे पूरे इलाके में घुमाया| इधर, पत्नी भी बेचारी लाचार होकर पति की इस बहूदी हारकर को सहती रही| फिलहाल, मामले का वीडियो सामने आने के बाद अब स्थानीय पुलिस ने एक्शन लिया है| शख्स (पति) को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कड़ी कार्रवाई की जा रही है|

इस कारण से की ऐसी हरकत....

बताया जाता है कि, शख्स ने पत्नी के साथ यह गिरी हुई हरकत इसलिए की क्योंकि उसे उसके चरित्र पर शक था| शख्स के अनुसार, उसकी पत्नी चरित्र से गिर गई है और उसका बाहर अवैध सम्बन्ध है| वह सिर्फ उसकी बीवी बनकर नहीं रह रही है|

और भी ज्यादा शर्मनाक यह बात....

शख्स जो कर रहा था वो तो बेहद शर्मनाक और गिरा क्रूर कृत्य था ही लेकिन साथ ही जो अन्य लोगों ने किया वो शख्स के कृत्य से भी ज्यादा शर्मनाक है| जो वीडियो सामने आया है| उसमें दिखता है कि जब शख्स पति को नुमाइश बनाकर इलाके में घुमा रहा था तब अनगिनत लोग इस घटना को देख रहे थे| लेकिन किसी ने इस घटना को रोकने की कोशिश नहीं की| बल्कि बस तमाशा देखते हुए मजे लेते रहे|

देखें वीडियो- ये रहा लिंक-

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1494292423538741249