लोकतंत्र की दुहाई देने वाले कर रहे विधायकों की खरीद फरोख्त: कौल सिंह ठाकुर

लोकतंत्र की दुहाई देने वाले कर रहे विधायकों की खरीद फरोख्त: कौल सिंह ठाकुर

लोकतंत्र की दुहाई देने वाले कर रहे विधायकों की खरीद फरोख्त: कौल सिंह ठाकुर

लोकतंत्र की दुहाई देने वाले कर रहे विधायकों की खरीद फरोख्त: कौल सिंह ठाकुर

कहा: भाजपा के शासनकाल में दिन दहाड़े गोलियां चल रही तो कहीं हो रही  हत्याएं 


मंडी, राजन पुंछी 


  भाजपा के शासनकाल में दिन दहाड़े गोलियां चल रही तो कहीं हत्याएं हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चर्मरा गई है।

लोकतंत्र की दुहाई देने वाले विधायकों की खरीद फरोख्त में लगे हुए है और कांग्रेस के विधायको को प्रलोभन देकर बीजेपी में आने का न्योता दे रहे है जोकि लोकतंत्र के लिए घातक है। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के सीनियर लीडर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने की प्रक्रिया पांच साल पहले क्यों नहीं की गई। अब जाते-जाते यह घोषणा की गई है। अभी इसे पूरा होने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में की जाने वाली घोषणा मात्र घोषणाएं ही रह जाती है।  कौल सिंह ठाकुर ने सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को केंद्र सरकार की ओर से जनजातीय दर्जा देने के लिए बधाई दी है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा कांग्रेस के लगातार दबाव की वजह से मिला है। इसके लिए जयराम ठाकुर अकेले श्रेय नहीं ले सकते हैं। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में गिरीपार, चौहारघाटी, छोटा व बड़ा भंगाल क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने की मांग को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजे हैं। इसमें से अब केवल हाटी समुदाय को ही जनजातीय दर्जा मिला है। लेकिन चौहारघाटी और छोटा व बड़ा भंगाल को अभी जनजातीय दर्जा मिलना शेष है। कौल सिंह ने कहा कि जयराम सरकार से हिमाचल प्रदेश का हर वर्ग खफा है। सरकारी कर्मचारियों से लेकर किसान, बागवान ,महिलाएं और युवा सब नाराज हैं। कौल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मंडी में युवा रैली को संबोधित करने आ रहें। मगर उन्होंने आज तक युवाओं से किया कोई वादा पूरा किया है क्या। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। मगर येवाओं को नौकरियां देना तो दूर नौकरियां छीन ली गई है। इस अवसर पर सदर से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी चंपा ठाकुर, जोगिंद्रनगर से राकेश चौहान मौजूद रहे।