बाराबंकी में 2 कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बच्ची समेत 3 घायल
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

बाराबंकी में 2 कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बच्ची समेत 3 घायल

Barabanki Accident

Barabanki Accident

निंदूरा (बाराबंकी)। Barabanki Accident: बाराबंकी के न‍िंदूरा में देर रात कार से आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार लोग सड़क पर गिर गए। तभी वहां से गुजर रहा भारी वाहन उन्‍हें रौंदता हुए चला गया। इस भयानक हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं।

हादसा लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर थाना बड्डूपुर के ग्राम इनैतापुर के पास गुरुवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। बताया जाता है कि महमूदाबाद की ओर से आ रहा ऑटो सामने से वरना कार में टकरा गया। कार सड़क किनारे खाई में चली गई। इसी बीच एक अन्य कार भी आकर टकराई और ऑटो पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। तभी कोई भारी वाहन निकला और सभी को कुचलता हुआ निकल गया।

पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

सड़क पर मरणासन्न अवस्था में पड़े मिले सात लोगों में पांच लोगों की मौत हो गई। अन्य को जिला अस्‍पताल भेजा गया। जिला अस्‍पताल में एडीएम अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। एडीएम ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कुर्सी थाने के ग्राम उमरा निवासी इरफान व उसके परिवार के अजीज अहमद, ताहिरा बानो, शाबरीन व वहीरुद्दीन निशां के रूप में हुईं है।

यह भी पढ़ें:

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्यों दे दी जजों को ट्रेनिंग लेने की सलाह? जानें पूरा मामला

जौनपुर में विकास के सवाल पर भड़के गिरीश यादव, बोले-दो मिनट में ठीक कर दूंगा

ज्ञानवापी केसः ASI सर्वे पर फास्ट ट्रैक में हिंदू पक्ष ने रखी दलील, अब 6 सितंबर को सुनवाई