Horrific accident on Mumbai-Pune Expressway
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टैंकर में आग लगने से दो की मौत

Horrific accident on Mumbai-Pune Expressway

Horrific accident on Mumbai-Pune Expressway

Horrific accident on Mumbai-Pune Expressway- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की दोपहर हुए भीषण हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। केमिकल टैंकर के पलटने के बाद उसमें लगी आग से दो लोगों ने दम तोड़ दिया और दो अन्य घायल हो गए।

यह हादसा लोनावाला के घाट सेक्शन के नजदीक पुल पर हुआ जिसके चलते एक्सप्रेसवे के मुंबई जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। टैंकर के पलटने से सड़क पर सैकड़ों लीटर केमिकल फैल गया जिससे दूसरी गाड़ियों के सड़क पर फिसलने और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया।

हादसे के बाद टैंकर में लगी आग को दूर से देखा जा सकता था। आग की लपटें हवा में करीब 15 से 16 मीटर तक उठती देखी गई। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे में कम से कम दो लोगों की जान चली गई। जिसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी।

इस घटना के बाद राजमार्ग अधिकारियों ने मुंबई की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को लोनावाला बाइपास से डायवर्ट कर दिया। जबकि, पुणे की तरफ जाने वाली ट्रैफिक में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई।