राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्ताव ‘‘भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा’’ का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया अनुमोदन

राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्ताव ‘‘भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा’’ का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया अनुमोदन

Hope of the BJP country and disappointment in the opposition

Hope of the BJP country and disappointment in the opposition

भाजपा का 16 साल का शासन जनता की सेवा का माध्यम बना: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

कांग्रेस ने 55 साल के शासन में जनता को सत्ता प्राप्ति का हथियार बनाया: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

बीजेपी ही देश के लिए आशा और कांग्रेस केवल निराशा: नायब सैनी

मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित 300 से अधिक पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा 

चंडीगढ़, 18 फरवरी। Hope of the BJP country and disappointment in the opposition: भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का 16 साल का शासन जनता की सेवा का माध्यम बना, जबकि कांग्रेस ने 55 साल के शासन में जनता को बस सत्ता प्राप्ति का हथियार बनाया गया।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रखे गए प्रस्ताव ‘‘भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा’’ का अनुमोदन किया। प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि कांग्रेस ने 55 साल में क्या किया और भाजपा ने क्या किया?  उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति करती रही, जबकि भाजपा ने गरीब कल्याण का काम किया। देश में व्यवस्था बदली और देश का विकास तेजी से किया।  इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ सहित लगभग तीन सौ से अधिक  पदाधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की कोई नीति नहीं है, इसलिए यह गठबंधन लगातार बिखरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-आते इंडी गठबंधन रसातल में चला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों तक देश पर शासन किया लेकिन विकास के नाम पर लोगों के साथ सिर्फ और सिर्फ छल ही किया है। जबकि भाजपा का 16 साल का शासन सेवा का माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन 10 सालों में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। दुनिया में देश शक्ति के रूप में उभरा है। 

राहुल गांधी को निशाना पर लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं ही कांग्रेस को खत्म करने में लगे हुए हैं। जनता राहुल गांधी को अब गंभीरता से नहीं लेती और ना ही राहुल गांधी की किन्हीं बातों पर विश्वास करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश को जाति, धर्म, वर्ग के हिसाब से बांटने का काम किया है। कांग्रेस शासन में देश की हालत खराब थी। जगह-जगह दंगे होते थे लोगों में सरकार के प्रति अविश्वास पैदा हो गया था। जनता समझ चुकी थी कि कांग्रेस शासन में देश ना अंदर से सुरक्षित और ना ही बाहर से। इसलिए जनता ने 2014 में देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। आज देश मोदी के हाथों में सुरक्षित है और भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल जमीन से लेकर आकाश तक घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा वोट बैंक की राजनीति की है। जनता के हकों और अधिकारों को लेकर कांग्रेस कभी गंभीर नहीं रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का यही एजेंडा रहा है कि झूठ और झूठे आश्वास देकर किसी भी तरह से सत्ता पर काबिज होना। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की छल और धोखा देने वाली नीति को समझ चुकी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है। बिना भेदभाव के देश और प्रदेश का विकास किया जा रहा है। मोदी सरकार में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। युवा आत्मनिर्भर होकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन दस सालों में विकसित भारत की नींव रख दी है आने वाले समय में भारत विश्व गुरू के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और ताकतवर भारत के रूप में उभरेगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन से और अधिक उर्जावान हुई हरियाणा भाजपा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब सहित 300 पदाधिकारियों ने लिया राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा 

बीजेपी ही देश के लिए आशा और कांग्रेस केवल निराशा: नायब सैनी

चंडीगढ़, 18 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश की टीम दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन से और अधिक उर्जावान होकर लौटीं है। हरियाणा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ सहित लगभग तीन सौ से अधिक  पदाधिकारी राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह आदि केंद्रीय नेतृत्व से आगामी चुनावों के लिए जीत का नया जोश लेकर आई हरियाणा भाजपा टीम मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रभारी बिप्लब के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के नेतृत्व में नई उर्जा के साथ मैदान में दिखाई देगी। 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रखे गए प्रस्ताव " भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा" का अनुमोदन किया।
राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा के हरेक कार्यकर्ता के सामने 370 सीटें जीतने और एनडीए को 400 पार का लक्ष्य रखा  गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रखे गए प्रस्ताव "भाजपा देश की आशा और कांग्रेस में निराशा" का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनुमोदन किया। 
नायब सैनी ने कहा कि केवल भाजपा ही देश की आशा है और कांग्रेस केवल निराशा है। पूरा देश इस बात को स्वीकार कर रहा है। सैनी ने कहा कि हरियाणा भाजपा का हरेक कार्यकर्ता हर समय उत्साह से जनसेवा के कार्य में जुटा रहता है और राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अब और अधिक जोश के साथ पब्लिक के बीच जाएंगे तथा लोकसभा की सभी दसों सीटों को एतिहासिक मार्जिन से जीतने का काम करेंगे।  उन्होंने बताया कि हरियाणा भाजपा केंद्र से मिले लक्ष्य को पूरा कर दसों सीटें जीतेगी। लोकसभा में 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के लिए जीत का इतिहास लिखेंगे। 
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में उलझकर रह गई है। परिवार के अलावा कांग्रेस को कुछ नहीं दिखता, इसलिए अब बिखरने के कगार पर पहुंच चुकी है। जनता ने भी कांग्रेस को नकार दिया है और अब जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। श्री सैनी कहा कि मोदी के नेतृत्व में जिस रफ्तार से काम हो रहा है उसकी कांग्रेस कभी कल्पना भी नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी आर्थिक शक्ति होगा, यह मोदी की गारंटी है। 

नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार में गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सबको मिल रहा है।  विकसित भारत के संकल्प को साकार करना मोदी के गारंटी से ही संभव है और मोदी गारंटी ही विकसित भारत की गारंटी बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य स्पष्ट है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना। साथ ही मोदी के दिशा निर्देश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि मोदी सरकार भारत की संस्कृति को आगे बढ़ा रही है। पांच सदी के बाद अयोध्या में रामलला अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। हर सनातनी को जिस दिन की प्रतिक्षा थी वह मोदी सरकार में पूरी हुई। जम्मू कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर मोदी ने अपना वचन निभाया। देश और प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। श्री सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेश में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को 370 सीटें जिताने और एनडीए को 400 पार कराने लक्ष्य रखा है। 

नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ता गरीब कल्याण की नीतियों को लेकर घर-घर तक जाएंगे और मोदी तथा मनोहर सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस बूथ को और अधिक मजबूत करना है। अधिवेशन में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है हरियाणा भाजपा उस पर आगे बढ़ते हुए 10 के 10 लोकसभा सीटें जीतकर 400 पार के नारे को सच साबित करने में अपना शत-प्रतिशत सहयोग देगी।

राष्ट्रीय अधिवेशन से और अधिक उर्जावान हुआ भाजपा का कार्यकर्ता: बिप्लब देब 

चंडीगढ़, 18 फरवरी। भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि दिल्ली में हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन से भाजपा का हरेक कार्यकर्ता पहले से और भी अधिक उर्जावान हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों को ऐतिहासिक मतों से जीतने के लिए पार्टी का कार्यकर्ता अपनी नई और अधिक उर्जा के साथ फील्ड में उतरेगा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए 400 पार के नारे को सच करके दिखाएगा। 

बिप्लब देब ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में हर वर्ग को मजबूत किया है। महिला सशक्तिकरण को लेकर दस सालों में अनेक कार्य हुए हैं। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला नेतृत्व को मोदी सरकार ने बढ़ावा दिया है। युवाओं को स्वावलंबी बनाने की अनेकों योजनाएं 10 सालों में धरातल पर उतरी है। किसानों को समृद्ध बनाने में जितने काम मोदी सरकार ने किए हैं उतने कांग्रेस के शासनकाल में कभी नहीं हो पाए। 

बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस की झूठ की दुकान बंद हो चुकी है। कांग्रेस के लोकलुभावने वादों की पोल जनता के बीच खुल चुकी है। जनता जानती है कि कांग्रेस चुनाव के समय समाज हित और देश हित के लच्छेदार भाषण करती है और धरातल पर कुछ नहीं करती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अगर कुछ किया है तो परिवारवाद को आगे बढ़ाया और जमकर भ्रष्टाचार किया। बिप्लब देब ने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता जनार्दन ने कांग्रेस का देश और प्रदेश से पूरी तरह से सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है। बिप्लब देब ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा को अपना परिवार मानते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री का लक्ष्य हर नागरिकों का आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा 10 के 10 कमल खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी के 370 सीटों में अपनी पूरी भागीदारी निभाएगी।

यह पढ़ें:

हरियाणा नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे विजयेंद्र और रजनीश

केएमपी के किनारें बसेंगे दो शहर नाम होगा सिटी आफ हैप्पीनेस और सिटी आफ जाय

हरियाणा की डबल इंजन सरकार विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री