Hookah was being served in Aaba restaurant, 7 people named
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

आबा रेस्तरां में परोसा जा रहा था हुक्का 7 लोग नामजद, पुलिस ने मौके से बरामद किए 3 फ्लेवर्ड समेत 6 हुक्के बरामद

Hookah was being served in Aaba restaurant, 7 people named

Hookah was being served in Aaba restaurant, 7 people named

Hookah was being served in Aaba restaurant, 7 people named- पंचकूला। शहर के होटलों, रेटोरेट और क्लबों में हुक्का पर धारा 144 के अंतर्गत लगाए प्रतिबंध के बावजूद प्रशासन के आदेशों का बार बार उल्लंघन हो रहा है। लोगों को हुक्का परोसे जाने का ताजा मामला पंचकूला में सामने आया है।  पुलिस ने शहर के एक रेस्तरां में हुक्का परोसने और पीने के आरोप में सात लोगों पर मामला दर्ज किया।

चंडीमंदिर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि आबा रेस्तरां पंचकूला में हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस टीम रात 8.50 बजे रेस्टोरेंट पहुंची जहां उन्हें सूचना मिली कि यहां हुक्का बार चलाया जा रहा है।

पुलिस ने वहां छापा मारा और वहां से तीन फ्लेवर्ड हुक्का समेत अन्य सामान बरामद किया। उन्होंने कहा कि पांच व्यक्ति हुक्का पीते हुए पाए गए।
पुलिस ने हुक्का पीते पकड़े गए युवकों और रेस्टोरेंट के मैनेजर व कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनकी पहचान अंकुश, संदीप कुमार, वंश, विनय गर्ग, जसपिंदर, अमित कश्यप और रजत सूद के रूप में हुई है।