History of 29 April 2023
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

History of 29 April 2023 (29 अप्रैल 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

History of 29 April 2023

History of 29 April 2023

History of 29 April : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।

1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई।

1813: अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।

1848: सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।

1930: ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलिफोन सेवा की शुरुआत।

1939: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

1954: प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और चीन के झाउ एनलाई ने शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांच सिद्धांतों पर हस्ताक्षर किए। भारत में इसे पंचशील संधि कहते हैं। यह संधि 3 जून को लागू हुई थी।

1978: अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यक्ष लड़ाई में मारे गए हैं।

1991: बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।

1993: पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया।

1999ः नई दिल्ली में बारटेंडर जेसिका लाल की मनु शर्मा ने एक बार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेसिका लाल हत्याकांड एक चर्चित केस बना। 2006 में शर्मा को दोषी ठहराकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 2011 में इस पर एक फिल्म भी बनी- ‘नो वन किल्ड जेसिका’।

2005: सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।

2006: पाकिस्तान ने हत्फ-6 का परीक्षण किया।

2008ः भारत और ईरान के बीच 7 बिलियन डॉलर की गैस पाइपलाइन का मुद्दा एजेंडे में टॉप पर था, जब अमेरिका की प्रोजेक्ट पर आपत्तियों के बावजूद इरान के प्रेसिडेंट भारत आए थे।

2011: लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।

2020: बॉलीवड अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ।