aaj ka itihas
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

History of 27 April 2025 (27 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas1

History of 27 April 2025

History of 27 April: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1526: बाबर दिल्ली का सुलतान बना।

1606: शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया। खुसरो ने 6 अप्रैल को बगावत का ऐलान किया था।

1662: नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

1748: मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन।

1848: कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।

1912: सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, जिंदगी से भरपूर, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म।

1945: दूसरे विश्व युद्ध में नाजी नेता हिटलर की सेनाओं के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ की सेनाओं ने मिलकर मोर्चा बांधा। जर्मनी में एल्बे नदी के किनारे अमेरिका और सोवियत संघ की सेनाओं के बीच पहली मुलाकात।

1960: नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज की शुरुआत।

1961: सियरा लिओन की आजादी का दिन। यह पश्चिम अफ्रीकी देश तकरीबन डेढ़ सौ साल तक ब्रिटेन के अधीन रहा। आधी रात को हरी, सफेद और नीली पट्टियों वाला देश का ध्वज फहराया गया।

1967: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1972: अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा।

1989: बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत।

1993: अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस 32’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।

1963: क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।

2011: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।

2012: यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।

यह भी पढ़ें:

History of 26 April 2025 (26 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 25 April 2025 (25 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 24 April 2025 (24 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 23 April 2025 (23 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये