aaj ka itihas

History of 26 June 2023 (26 जून, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

Jane-aaj-ka-itihas

History of 26 June 2023

History of 26 June: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1498- चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया।

1714- स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1894- जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।

1909- लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गये।

1919- अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।

1941- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।

1945- सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किये।

1949- बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

1952- नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।

1982- एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

1994- पीएलओ नेता यासिर अराफात 27 साल बाद गाजा लौटे।

2004- मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन।

2013- उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।

2015- कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी तथा 227 लोग घायल हो गये।

2018- अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 5-4 के एक फैसले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से कई मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर लगाये गये प्रतिबंध को बरकरार रखा।

2019- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में राजनीतिक मिशन स्थापित करने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें:

History of 24 June 2023 (24 जून, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 23 June 2023 (23 जून, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)