aaj ka itihas

History of 23 June 2023 (23 जून, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

10-History

History of 23 June 2023

History of 23 June: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1661- ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के रूप में बम्बई (मुंबई) को ब्रिटेन को सौंप दिया।

1757- पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों सिराजुद्दौला की पराजय।

1761- मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।

1810- बाॅम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

1868- क्रिस्­टोफर एल शोल्­स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।

1953- जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निधन।

1956- जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।

1960- जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।

1980- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत।

1985- एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त। सभी 329 यात्रियों की मौत।

1992- न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

1994- संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।

1994- उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा।

1996- शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2008- टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया।

2013- निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।

2014- गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची शामिल हुआ।

2016- ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 और विरोध में 48.1 प्रतिशत मत पड़े।

2017- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त हुये।

यह भी पढ़ें:

History of 22 June 2023 (22 जून, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 21 June 2023 (21 जून, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)