aaj ka itihas

History of 23 January (23 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

01-Aaj-Ka-Rashifal1

History of 23 January

History of 23 January- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1474: पेंटाट्यूच यहूदियों की पवित्र पुस्तकेें पहली बार प्रिंट की गईं। ये मूसा की बनाई पांच पुस्तकें थीं।

1565: टेलीकोटा की लड़ाई के बाद संपन्न हिंदू साम्राज्य विजयवाड़ा का पतन हो गया।

1664: शिवाजी के पिता शाहूजी का निधन।

1897: भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले सुभाष चंद्र बोस का जन्म।

1920: वायु परिवहन और वायु डाक सेवा की शुरुआत।

1926: महाराष्ट्र की राजनीति की नब्ज समझने वाले बाल ठाकरे का जन्म। उन्होंने क्षेत्रीय दल शिवसेना का गठन किया और सत्ता के गलियारों तक रास्ता बनाया।

1965: दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।

1971: सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में राष्ट्रमंडल के आदर्शों पर तैयार हो रहे घोषणापत्र में बदलाव किया गया, जिससे ब्रिटेन द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हथियारों की बिक्री का रास्ता साफ।

1973: अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा वियतनाम शांति समझौते की घोषणा और इसके साथ ही अमेरिका द्वारा लड़ा गया सबसे लंबा युद्ध समाप्त हो गया। युद्धविराम 27 जनवरी से लागू हुआ।

1976: गौतम बुद्ध के लापता शहर कपिलवस्तु को खुदाई के बाद ढूंढ़ निकाला गया।

1977: इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ आम चुनाव लड़ने के लिए कई राजनीतिक दलों को मिलाकर जनता पार्टी की स्थापना की गई।

1989: ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत।

1997: मेडलीन अल्ब्राइट ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री का पदभार संभाला। वह अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।

2002: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का पाकिस्तान के कराची से अपहरण कर लिया गया। बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

2009: फिल्मों और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान के दृश्यों के प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।

2009: फिल्मों और टीवी प्रोग्राम पर धूम्रपान के दृश्यों पर प्रतिबंध लगाया गया।

यह भी पढ़ें:

History of 22 January (22 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 21 January (21 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)