aaj ka itihas
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

History of 15 May 2025 (15 मई, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas3

History of 15 May 2025

History of 15 May: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1242: दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।

1817: समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।

1859: पियरे क्यूरी का जन्म। 1903 में इन्हें मैडम क्यूरी के साथ भौतिकी का नोबल पुरस्कार दिया गया था। मैडम क्यूरी इनकी पत्नी थीं और दोनों ने मिलकर रेडियम की खोज की थी।

1907: भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।

1923: जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म।

1935: मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया।

1940: दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।

1948: अरब देशों ने इजराइल पर हमला किया। एक दिन पहले ही इजराइल ने अपनी आजादी की घोषणा की थी।

1957: ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।

1958: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया।

1967: बॉलिवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म।

1993: भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन।

1995: एलीसन हारग्रीब्स बिना आक्सिजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1999: कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया।

2002: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।

2005: 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

2008: श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।

2008: भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

2011: किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन हुआ।

2013: पेंटर गेर्हार्ड रिक्टर की एक पेंटिंग 37.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर में नीलाम हुई। ये किसी भी कलाकार के जीवित रहते उसकी कृति की नीलामी की सबसे बड़ी रकम है।

2018: आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में नाव डूबने से 40 लोगों की मौत, 20 लोगों को बचाया गया।

यह भी पढ़ें:

History of 14 May 2025 (14 मई, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 10 May 2025 (10 मई, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 08 May 2025 (08 मई, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 07 May 2025 (07 मई, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये