aaj ka itihas

History of 14 October 2023 (14 अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

01-Aaj-Ka-itihas 1

History of 14 October 2023

History of 14  October : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1066- हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेरॉल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।

1240- भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान की मौत हुई।

1322- स्कॉटलैंड की सेना ने अंग्रेजी राजा एडवर्ड द्वितीय को हराया।

1643- मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का जन्म।

1758- हचकिर्क की लड़ाई में ऑस्ट्रियाई सेना ने प्रशिया को हराया।

1882- शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

1884- प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म।

1933- जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से अलग होने की घोषणा की।

1943- जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1946- हालैंड और इंडोनेशिया ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1948- इजरायल और मिस्र के बीच युद्ध की शुरूआत हुई।

1953- भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभावी हुआ।

1956- डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने तीन लाख 85 हजार अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म अपनाया।

1964- डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को 35 वर्ष की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन के लिए नोबेल शांति पुरस्कृत किया गया।

1981- होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।

1979- जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ करीब एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

1981- क्रिकेट और भारतीय जनता पार्टी के नेता गौतम गंभीर का जन्म।

1999- परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।

2000- अमेरिका ने पाकिस्तान सहित 22 देशों में अपने दूतावास बंद किये।

2002- बुसान में 14वें एशियाई खेलों का समापन।

2007- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की जरुरतों को पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।

2010- दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।

2012- नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।

2015 - पाकिस्तान में एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हुए।

2017 - सोमालिया में एक बड़े ट्रक बम विस्फोट में 358 लोग मारे गए और 400 से अधिक अन्य घायल हो गए।

2021- जॉन डीरे के लगभग 10,000 अमेरिकी कर्मचारी हड़ताल पर चले गये

यह भी पढ़ें:

History of 13 October 2023 (13 अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 12 October 2023 (12 अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये